बुलंद गोंदिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगतिशील महिलाओ का सम्मान व रक्तदान कर मारवाड़ी युवा मंच, गोंदिया गरिमा द्वारा श्री राजस्थानी ब्राह्मण भवन में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया ।
मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया गरिमा की अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सौ उमा गोपालदास अग्रवाल और सौ सविता विनोदकुमारअग्रवाल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

प्रमुख वक्ता व मार्गदर्शक पुरुषोत्तम मोदी और मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्रगतिशील महिला सम्मान
प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह अंतर्गत डॉक्टर उषा अग्रवाल, सौ सुनीता कालूराम अग्रवाल, सौ, मैथिली राम पुरोहित ,सौ रश्मि मनीष सोनी, सौ. लविता जैन, सरोज बद्री जलवानिया, सौ.मंगला अशोक साबू का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। साथ ही शाखा सलाहकार राजकुमारी प्रदीप सिंघानिया और संगीता आनंद पुरोहित का भी सम्मान किया गया।

रक्तदान
इस अवसर पर पूजा शर्मा, मधु अग्रवाल , प्रिया अग्रवाल,पायल अग्रवाल, शैला अग्रवाल ,राधा खंडेलवाल, नेहा अग्रवाल, सीता अग्रवाल, निवेदिता छितरका, श्वेता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल ,निर्मला खंडेलवाल, गायत्री शर्मा, प्रकाश शर्मा ,नितिन जिंदल, जयंत अग्रवाल,परेश अग्रवाल,धीरज चौरसिया ने रक्तदान कर, शिविर को सफल बनाया।
रक्तदान महादान पर आयोजित स्लोगन स्पर्धा की विजेता लता शर्मा और उपविजेता निर्मला खंडेलवाल रही।

सर्वाइकल कैंसर निदान पर डॉक्टर गरिमा बग्गा ने दी जानकारी।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उमा राठी, नेहा शर्मा ,निधि अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल,रजनी सिंघानिया, जयश्री सोनी, राधा अग्रवाल, प्रगति व्यास, पीहू पुरोहित, सुषमा जलवानिया, दीपा मुंद्रा, लता शर्मा, सुमन जोशी, नेहा खंडेलवाल ,शीतल अग्रवाल, तुलसी जोशी ,शारदा जोशी, जया खंडेलवाल, हितेश अग्रवाल, मनोज जोशी, नवीन अग्रवाल,पंकज अग्रवाल ने अथक प्रयास किए।

मंच दर्शन पठन अंजलि अशोक कौशिक व मंच संचालन और आभार प्रदर्शन सचिव पूजा शर्मा ने किया।






