बालिका वधू व नाबालिक वर के विवाह को रोकने में भरोसा सेल व दामिनी पथक को मिली सफलता

बुलंद गोंदिया। नाबालिगो के विवाह की प्रथा आज भी कुछ स्थानों पर शुरू है इसी प्रकार का एक मामला आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया जिसमें नाबालिग वर वधु का विवाह कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर भरोसा सेल व दामिनी पथक द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नाबालिगों के विवाह को रोका ।

विश्व महिला दिवस 8 मार्च के एक पहले 7 मार्च 2025 को आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मोहरानटोली/ धामनगांव तहसील आमगांव में दो नाबालिगो का बाल विवाह किए जाने की जानकारी भरोसा सेल व दामिनी पथक को प्राप्त होने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के सहयोग से विवाह स्थल पर पहुंचकर नाबालिगो की विवाह को रोकने में सफलता मिली।

गौरतलब है की देश में नाबालिगो के विवाह पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन आज भी अनेक स्थानों पर नाबालिक वर वधुओं का विवाह किया जाता है।
इसी प्रकार का एक मामला आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहराणटोली /धामनगांव में सामने आया है।
जिसमें विवाह की तैयारी कर विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था इस विवाह के संदर्भ में भरोसा सेल व दामिनी पथक को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि वर- वधु दोनों नाबालिक है।
जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक गृह नंदिनी चांनपुरकर के मार्गदर्शन में भरोसा सेल वह दामिनी पथक की टीम बाल संरक्षण अधिकारी व उनके दल के साथ विवाह स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की जिसमें बालिका वधू के 17 वर्ष होने वह वर के भी 17 वर्ष होने का मामला स्पष्ट हुआ।
जिस पर दामिनी पथक वह जिला बाल संरक्षण अधिकारियों द्वारा वर वधु के पालकों को कानून के संदर्भ में जानकारी देकर आयोजित विवाह को रोकने का निर्देश दिया जिस पर दोनों के पालको द्वारा विवाह को रद्दकिया गया।
विवाह को रद्द होने के बाद वर वधु व उनके पालकों को सी.डब्लू.सी.समिती के समक्ष उपस्थित किया गया ।

उपरोक्त करवाई गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के दिशा निर्देश अनुसार प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक गृह नंदिनी चांनपुरकर के मार्गदर्शन में महिला सहायक पुलिस निरीक्षक मनीषा निकम भरोसा सेल गोंदिया , दामिनी पथक के पुलिस सिपाही राजेंद्र अंबादे, मपोशी पूनम मंजूटे, वैशाली भांदक्कर ,प्रीति बुरेले, नापोशी राधेश्याम राहंगडाले,जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानन गोबाडे, रविंद्र टेभुणे, मनीषा चौधरी, भागवत सूर्यवंशी, अशोक बेलेकर, अमित बेलेकर, ज्ञानेश्वर पटले, दीपमाला भालेराव द्वारा की गई।

Share Post: