कल्लू यादव हमला प्रकरण मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम ने खोला मुंह 6 और आरोपी गिरफ्तार एक पिस्तौल जप्त आरोपियों की संख्या पहुंची 16 पर

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लु) यादव पर प्राण घातक हमले का मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत उत्तम मेश्राम की गिरफ्तारी के बाद जांच में मेश्राम से प्राप्त जानकारी के आधार पर गोंदिया शहर पुलिस द्वारा 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्तौल जप्त की।

गौरतलब है की पूर्व पार्षद लोकेश उर्फ़ कल्लू यादव पर 11 जनवरी 2024 की सुबह घर के समीप ही दो अज्ञात आरोपियों द्वारा पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
उपरोक्त मामले में पुलिस द्वारा उस समय 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर देसी पिस्तौल वह तीन कारतूस जप्त किए गए थे किंतु उपरोक्त मामले का मुख्य सूत्रधार मास्टरमाइंड प्रशांत उत्तम मेश्राम भीम नगर निवासी यह घटना घटित होते ही फरार हो गया था।
14 महीने की फरारी के पश्चात 4 मार्च को पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर भीम नगर परिसर से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत लेने के बाद कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम की जानकारी के आधार पर 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारआरोपियों में 1) फूलचूर पेठ गोंदिया निवासी निखिलेश उर्फ निगम प्रकाश मेश्राम 24 वर्ष,2) वाजपेई चौक कुम्भार टोली निवासी हर्ष अभय गजभिए उम्र 22 वर्ष, 3) कुम्भारटोली गोंदिया निवासी उत्तम दुलीचंद गेडाम उम्र 50 वर्ष को 5 मार्च को गिरफ्तार किया गया। तथा चौथे आरोपी फूलसूर पेठ आईटीआई निवासी चेतेश उर्फ चेतू धनराज कटरे उम्र 30 वर्ष को 6 मार्च को गिरफ्तार किया गया तथा 7 मार्च को कटरे के घर की तलाशी लिए जाने पर एक देसी बनावट की पिस्तौल जप्त की गई। उल्लेखनीय कि आरोपी चेतू कटरे पर इसके पूर्व भी हत्या का एक मामला दर्ज है।
इसके साथ ही इस हमला कांड में आरोपियों को पिस्तौल सप्लाई करने वाले आरोपी क्र. 5) ग्राम मंनझारा जिला बालाघाट मध्य प्रदेश निवासी कुलदीप भादू खरवडे उम्र 40 वर्ष वह आरोपी क्र.6) ग्राम टेकाड़ी शिरपुर जिला बालाघाट निवासी खिलेंद्र हीरा सिंह धुर्वे उम्र 36 वर्ष को 7 मार्च को उनके ग्राम से गिरफ्तार किया गया।
साथ ही आरोपी खिलेंद्र धुर्वे पर बालाघाट पुलिस में देसी बनावट की पिस्तौल के मामले में मामला दर्ज है तथा फिलहाल सभी 6 आरोपी 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में फरार मुख्य आरोपी मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम के गिरफ्तार होने के पक्ष जांच में नए-नए मामले का खुलासा हो रहा है तथा आरोपी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर 6 और नए आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है , जिससे अब तक इस मामले में आरोपियों की संख्या 16 पर पहुंच चुकी है।
इस प्रकरण में अब तक दो देसी बनावट की पिस्तौल वह 3 कारतूस 2 मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है इस मामले की जांच में गोंदिया शहर पुलिस अपनी कुशलता व समय समय पर तकनीकी सहायता का उपयोग कर इस मामले का खुलासा कर रही है यह जांच शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पार्वते, के मार्गदर्शन में वैभव गेडाम सहायक पुलिस निरीक्षक गोंदिया द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे,अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उप विभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी वानकर के मार्गदर्शन में शहर पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव गेडाम ,पुलिस उप निरीक्षक थेर ,डी.बी पथक के पुलिस हवलदार कवलपाल सिंह भाटिया ,प्रमोद चौहान, सतीश शेडे, सुदेश टेभरे, निशिकांत लौंदासे, दीपक राहंगडाले, पोशि सुभाष सोनवने, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, अशोक राहंगडाले ,प्रमोद शेडे, सोनू नागपुरे, राकेश इंदुरकर ,सनोस सपाटे तथा एसडीपीओ कार्यालय के पुलिस हवलदार पठान ,अंबरवाडे, कनोजे पोसी लोकेश यादव, मापोसी अंजू नागपुरे द्वारा की गई।

Share Post: