बुलंद गोंदिया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे द्वारा दिए गए मादक पदार्थ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश के तहत शुक्रवार 7 मार्च को गोंदिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानो पर कार्रवाई कर 9 किलो 867 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पथक को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सितेपार निवासी मोहनलाल साधु बघेले यह मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करता है।
जिस पर क्राइम ब्रांच द्वारा जाल बिछाते हुए आरोपी के घर छापामार कार्रवाई कर घर की तलाशी लेने पर बिक्री के लिए रखे गए 6 किलो 886 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जिसकी अंदाजन कीमत 137720 बताई गई।
उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस की धारा 8(क), 20, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई डुग्गीपार पुलिस द्वारा की गई जब पुलिस द्वारा गस्त लगाई जा रही थी तो इसी दौरानदुंडा पांढरी फाटे पर वहां से जा रहे दुपहिया वाहन सवार ग्राम टुंडा तहसील सड़क अर्जुनी निवासी कार्तिक शिवेंद्र कवरे, खैरी दीवान तहसील पवनी जिला भंडारा निवासी आदित्य ब्रह्मानंद धनविजय वह आंधळगांव त. मोहाडी जि. भंडारा निवासी विनय खुशाल बारापात्रे को रोककर उनकी तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के पास के बैग से 2 किलो 981 ग्राम मादक पदार्थ गंज प्राप्त हुआ।
जिसकी अंदाजन कीमत 59620 वह एक मोटरसाइकिल कीमत 50,000 वह मोबाइल हैंडसेट कॉलेज बैग 5700 इस प्रकार 1,15320 का माल जप्त किया गया तथा आरोपियों के खिलाफडुग्गीपार पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस कानून की धारा 8 क 20, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों कार्रवाई में कुल 9 किलो 867 ग्राम गांजा जिसकीव अन्य साहित्य सहित अंदाजन कीमत 253000 जप्त कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
उपरोक्त करवाई पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में उप विभागीय पुलिस अधिकारी देवरी विवेक पाटील तथा लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक दिनेश दिनेश लबडे, के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस उप निरीक्षक शरद सैदाने,अंमलदार राजू मिश्रा, भुवन देशमुख, महेश मेहर, प्रकाश गायधने, दुर्गेश पाटील, राम खंदारे तथा डुग्गी पार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मंगेश काड़े के नेतृत्व में सपोनी बांबोळे, पोलीस अंमलदार- अग्निहोत्री, जगदीश मेश्राम, रणजीत भंडारकर, हरिणखेडे, इंगळे, खोब्रागडे द्वारा की गई।





