बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के वित्त अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए नियमों का उल्लंघन कर दो एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए पुराने बिलों को रोककर नए बिलों का भुगतान किया गया इस मामले में ठेकेदारों द्वारा 28 फ़रवरी को हंगामा कर इसेमें सुधार करने की मांग की गई थी। लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने के चलते बुधवार 5 मार्च की दोपहर ठेकेदारों द्वारा वित्त अधिकारी के कक्ष में धरना आंदोलन कर इसका विरोध कर जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है की गोंदिया नगर परिषद में प्रशासक व मुख्याधिकारी के शासनकाल में मनमानी तरीके से काम का किया जा रहा है।
अधिकारियों पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण न होने से वह निरंकुश हो चुके है। ईसी के चलते नगर परिषद के वित्त अधिकारी स्वप्निल मेश्राम द्वारा दो एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए पुराने बिलों को रोककर तत्काल आनन् -फांनन में नए बिल बनाकर भुगतान किया गया था।
इस मामले में 28 फरवरी को नगर परिषद के ठेकेदारों को जानकारी होने पर कार्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था तथा मुख्याधिकारी संदीप चिद्रावार द्वारा इसमें सुधार करने वह किए गए भुगतान को रोकने का आदेश हवाहवाई तरीके से दिया था।

]लेकिन 5 दिन गुजर जाने के बावजूद भी भुगतान न रोक कर संबंधित एजेंटीयों को भुगतान किए जाने तथा उपरोक्त फंड में 50 लाख की जगह एक करोड रुपए की निधि आने की जानकारी प्राप्त होने पर बुधवार 5 मार्च को ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वित्त अधिकारी स्वप्निल मेश्राम के कक्ष में पहुंचकर इस संदर्भ में जानकारी मांगे जाने पर समाधान कारक जवाब न दिए जाने के चलते करीब 2 घंटे तक ठेकेदारों द्वारा वित्त अधिकारी के कक्ष में धरना आंदोलन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अंत में वित्त अधिकारी द्वारा इस मामले में जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने पर आंदोलन कर खत्म किया गया तथा चेतावनी दी गई थी यदि इस संदर्भ में सही निर्णय नहीं लिया गया तो और कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आंदोलन के दौरान धीरज जेठानी, कल्पेश शुक्ला,अनिल हुंदानी,ओमकार लिचड़े , प्रशांत (बाडा़) ठवकर, गुणवंत (बबलू) चंदनकर, फिरोज कच्छी ,उमेश कापसे ,मुकेश अग्रवाल, संजय मुरकुटे ,नीरज ठाकुर, संदीप कडूकर, संतोष पुरोहित, सतीश राठी ,प्रतीक कदम, शिशिर बिसेन, जगदीश लालवानी, महेंद्र गढ़े, परमानंद टेंभुर्णिकर ,अजय पितोड़े, टिकलू बनोटे , महेश बछवानी, मुन्ना बेंद्रे, विजय अग्रवाल, रामू शेडे आदि उपस्थित थे।






