बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के मान्यता प्राप्त ठेकेदार संतोष पुरोहित पर प्राण घातक हमले को लेकर ठेकेदारों की सुरक्षा संबंधित निवेदन देने जब ठेकेदारों का प्रतिनिधि मंडल नगर परिषद पहुंचा तो मुख्याधिकारी का कार्यालय बंद होने तथा नप अभियंता अपने कक्ष में उपस्थित न होने के चलते विरोध स्वरूप ठेकेदारों ने बंद दरवाजे वह खाली कुर्सी को निवेदन दिखाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध प्रकट किया।
गौरतलब है की प्रशासक राज में नगर परिषद में मनमर्जी का कार्यभार चल रहा है जब मुख्याधिकारी ही कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते तो अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी मनमानी पर उतर आते हैं तथा कार्यालय में बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहते हैं।
3 मार्च को नगर परिषद में ठेकेदार का कार्य करने वाले संतोष पुरोहित पर कार्य के दौरान दो आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था तथा शहर में नगर परिषद के कार्य के दौरान आए दिन ठेकेदारों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की घटनाएं की जाती है।
इन सभी घटनाओं को रोकने व ठेकेदारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने व इस मामले में नगर परिषद द्व्रारा एफआई आर करने के लिए ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल 5 मार्च बुधवार को दोपहर 2:00 बजे के दौरान जब मुख्याधिकारी के कार्यालय में पहुंचा तो मुख्याधिकारी वह प्रशासक संदीप चिद्रवार के कक्ष में ताला लगा हुआ था।
जिसके चलते ठेकेदारों द्वारा बंद दरवाजे को ही निवेदन की प्रति दिखाई गई तथा इसके पश्चात नप के नगर परिषद अभियंता के कार्यालय में पहुंचने पर नप अभियंता राजीव जाधव भी अपनी सीट पर उपलब्ध नहीं थे। जिसके चलते आक्रोषित ठेकेदारों द्वारा खाली कुर्सी को निवेदन दिखाया गया वह दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित न होने के चलते विरोध स्वरूप निवेदन ना देते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी नारेबाजी की।
इस संदर्भ में ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासक राज के दौरान अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं होते जिससे संपूर्ण नगर परिषद के महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं मात्र कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों द्वारा अपने तरीके से कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान धीरज जेठानी, कल्पेश शुक्ला,अनिल हुंदानी,ओमकार लिचड़े , प्रशांत (बाडा़) ठवकर, गुणवंत (बबलू) चंदनकर, फिरोज कच्छी ,उमेश कापसे ,मुकेश अग्रवाल, संजय मुरकुटे ,नीरज ठाकुर, संदीप कडूकर, संतोष पुरोहित, सतीश राठी ,प्रतीक कदम, शिशिर बिसेन, जगदीश लालवानी, महेंद्र गढ़े, परमानंद टेंभुर्णिकर ,अजय पितोड़े, टिकलू बनोटे , महेश बछवानी, मुन्ना बेंद्रे, विजय अग्रवाल, रामू शेडे आदि उपस्थित थे।





