बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद में ठेकेदारी का कार्य करने वाले ठेकेदार संतोष पुरोहित पर सोमवार 3 मार्च की शाम 5:30 बजे के दौरान दो आरोपियों द्वारा जान लेने के उद्देश्य प्राण घातक हमला किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सावराटोली परिसर में मनोहर भाई यार्ड कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पीछे स्थित परिसर में नगर परिषद द्वारा मंजूर रोड निर्माण का कार्य गौशाला वार्ड निवासी ठेकेदार संतोष पुरोहित द्वारा करवाया जा रहा था।
इसी दौरान शाम 5:30 बजे के दौरान दो आरोपी पलाश लालवानी वह भारत लालवानी कार्यस्थल पर पहुंचकर रेम बनाने की मांग करने लगे।
लेकिन रोड नया होने की वजह से मिट्टी डालकर रैम बनाने पर रोड खराब होने की बात ठेकेदार संतोष पुरोहित द्वारा कहे जाने पर आक्रोशित होकर लात बुक्के लाठी वह पत्थर से चेहरे व पेट पर वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा जान लेने के उद्देश्य पावड़ा उठाकर जान से मारने की धमकी दी।
जख्मी अवस्था में संतोष पुरोहित को चिकित्सालय में दाखिल कराया गया तथा उपरोक्त मामले में शहर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में शुरू की गई।





