कल्लू यादव प्राणघातक हमला प्रकरण मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम गिरफ्तार क्राइम ब्रांच व एसडीपीओ की टीम की संयुक्त कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। पूर्व पार्षद लोकेश उर्फ कल्लू यादव पर हुए प्राणघातक हमले का मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत उत्तम मेश्राम को भीम नगर में उसके घर से लोकल क्राइम ब्रांच, शहर पुलिस का दल वह एसडीपीओ की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

गौरतलब है की पूर्व पार्षद लोकेश उर्फ कल्लू यादव पर उसके घर के समीप गोली चलाकर जान से करने का प्रयास किया था किया गया था।
इस प्रकरण में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इस हमले प्रकरण में सुपारी देकर हमला करवाने वाला मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत उत्तम मेश्राम भीम नगर निवासी गत 14 माह से फरार चल रहा था।
जिसकी तलाश गोंदिया जिला पुलिस द्वारा अभियान चला कर निरंतर की जा रही थी।
सोमवार 3 मार्च को लोकल क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर प्रशांत उत्तम मेश्राम को उसके घर भीम नगर सेगिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त करवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरव भामरे के दिशा निर्देशन में लोकल क्राइम ब्रांच शहर पुलिस का दल वह उपविभागीय पुलिस अधिकारी गोंदिया की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Share Post: