बुलंद गोंदिया। रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने के लिए निरंतर कार्य करने वाले रक्त मित्र स्वर्गीय आलोक बलदेव प्रसाद अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 1 मार्च 2025 शनिवार को अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर के आयोजक मित्र परिवार द्वारा आवाहन किया गया कि इस अवसर पर रक्तदान कर स्वर्गीय आलोक अग्रवाल को एक सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जो आज भी हमारे बीच एक प्यारी सी याद बनकर मौजूद है।
रक्त मित्र स्वर्गीय आलोक अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 1 मार्च को






