बुलंद गोंदिया।(संवाददाता सालेकसा)- रायपुर से गोंदिया की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 बी एल 8001 में साल का साथसालेकसा तहसील के नवाटोला के समीप अचानक मार्ग पर चलते ट्रक में आग लग गई हालांकि इस घटना में अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाए जाने के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया तहसील के ग्राम सावरी निवासी टाटा ट्रक के मालिक -चालक मिथुन शामकुवर नागपुरे अपने वाहन क्रमांक एमएच 40 बी एल 8001 से रायपुर से गोंदिया की ओर आ रहा था।
इसी दौरान अचानक सालेकसा से 9 किलोमीटर के अंतर पर स्थित नवाटोला गांव के समीप अचानक ब्रेक लाइनर में गड़बड़ी आने के चलते ट्रक का टायर गर्म हो गया वह चलते ट्रक ने आग पकड़ ली।
उपरोक्त ट्रक में पशु आहार का परिवहन किया जा रहा था उपरोक्त घटना दोपहर 2:30 पर घटित हुई है इस आग की घटना में पशु आहार वह ट्रक जलकर खाक हो गए जिसमें 20 ला ख रुपए के करीब का नुकसान हुआ हालांकि घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को मिलते ही तत्काल पहुंचकर आग की घटना पर काबू पाया गया जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई।
इस घटना की जानकारी सालेकसा के पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे को मिलते ही वह अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।





