वैगन शेड में जाते हुए दिवार से टकराया रेल इंजिन बड़ा हादसा टला जनहानि नहीं

बुलंद गोंदिया। गोंदिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे इंजन को टावर शेड में ले जाते समय अचानक इंजन दीवार से टकरा गया तथा दीवार गिर गई, हालांकि इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया जिसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के दौरान लोको पायलट द्वारा इंजिन को टॉवर वैगन शेड में दाखिल किया जा रहा था। इस दौरान इंजिन थोड़ा आगे चले जाने से शेड के पीछे के हिस्से की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही घटी।

जिस हिस्से की वैगन शेड की दीवार गिरी, वो हिस्सा उड़ान पुल की तरफ निकलता है। दीवार के बाद रेल पटरियां नहीं है। अगर और थोड़ा इंजिन आगे निकलता तो वो बुरी तरह क्षति हो सकता था, परन्तु उसे लोको पायलट द्वारा समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना की खबर लगते ही सुरक्षाकर्मी, रेल अधिकारी वहां पहुँच गये।

Share Post: