बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला परिषद की आम सभा 24 फरवरी सोमवार को आयोजित की गई थी जिसमें गत दिनों निर्वाचित सभापतियों के विभागों का वितरण किया गया।
गौरतलब है की जिला परिषद के विषय समितियां के सभापति पद के लिए 10 जनवरी को जिला परिषद के वसंत राव नाईक सभागृह में आयोजित चुनाव में भाजपा के चार उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे।
जिसमें ईटखेड़ा जिला परिषद क्षेत्र से पूर्णिया ढेंगे को महिला बाल कल्याण सभापति पद तथा समाज कल्याण सभापति पद पर तिरोडा तहसील के सरांडी जिला परिषद क्षेत्र से रजनी ताई कुंभरे निर्वाचित हुई थी।
शेष तीन सभापति को विभागों का वितरण नहीं हुआ था जिसके लिए 24 फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेडारकर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सर्वसाधारण सभा में विषय समिति का वितरण किया गया।
जिसमें बांधकाम वह वित्त विभाग डॉक्टर लक्ष्मण भगत ,स्वास्थ्य व शिक्षा समिति उपाध्यक्ष सुरेशबी हर्षे ,कृषि व पशु संवर्धन विभाग दीपा चद्रिकापूरे को दिया गया है।





