ऑपरेशन जीवन रक्षक- चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री की आर.पी.एफ जवान ने बचाई जान

बुलंद गोंदिया। गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 से गोंडवाना एक्सप्रेस के रवाना होते ही एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया वह ट्रेन वह प्लेटफार्म की गेप में गिर गई ।इसी दौरान ऑपरेशन जीवन रक्षक के तहत प्लेटफार्म पर निगरानी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने अपनी जान की परवाह न कर महिला यात्री को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप से निकलकर ट्रेन की बोगी में चढ़ाने का साहसिक कार्य किया।

गौरतलब है की ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन जीवन रक्षक अभियान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहा है इसी अभियान के दौरान रविवार 23 फरवरी को सुबह 10:34 पर प्लेटफार्म क्रमांक 4 में गोंडवाना एक्सप्रेस के आने के पश्चात 10. 38 पर रवाना होने लगी इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी जिसमें उसका संतुलन बिगड़ गया तथा वह ट्रेन – प्लेटफार्म के बीच के गैप में चली गई।

महिला यात्री ट्रेन के पहिए की चपेट में आने वाली थी कि इसी दौरान प्लेटफार्म पर सुरक्षा में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक के.ए.अंसारी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दौड़कर उस महिला यात्री को गैप से बाहर निकाल कर ट्रेन के अंदर सुरक्षित रूप से धकेलते हुए चढ़ा दिया।
सुरक्षा बल के जवान के.ए.अंसारी के साहसिक कार्य की सराहना गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी विनोद तिवारी द्वारा कर की गई।

Share Post: