बुलंद गोंदिया। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने व मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 26 जनवरी 2025 को गुरु नानक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है।
गौरतलब है की गोंदिया शहर की 40 वर्ष पुरानी समाजसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है जिनका शपथ ग्रहण समारोह व समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी विभूतियों को सम्मानित करने हेतु भव्य आयोजन रविवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरु नानक ऑडिटोरियम हाल में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी का गठन 20 जनवरी को संस्थापक पुरुषोत्तम मोदी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रकाश सिंगी की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित सभा में किया गया।
जिसके आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सुशील जालू ,सचिव पदम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन खंडेलवाल ,शिक्षा समिति राहुल अग्रवाल , शासकीय योजना समिति अंकुर हिसारिया, रोजगार समिति सुनील शर्मा, जल समिति हर्ष अग्रवाल, प्रचार प्रमुख नवीन अग्रवाल, आवास समिति जयंत अग्रवाल, व्यक्तित्व विकास समिति सौरभ अग्रवाल वह कार्यकारिणी सदस्यों में ,पंकज अग्रवाल , सचिन अग्रवाल, आनंद शर्मा, मनीष जोशी,जितेंद्र खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल, काजू शर्मा, बबलू शर्मा, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा, राजा ईसरका, सुशील जालू अनिल शर्मा को मनोनीत किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच की आयोजित सभा में आगामी दिनों में समाज के हितों में विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन करने का संकल्प लिया गया है जिसे इन सामाजिक कार्यों में समाज बंधुओ द्वारा सहयोग देने व संस्था के सदस्य बनने का आव्हान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश शर्मा वह समस्त कार्यकारिणी व सदस्यों द्वारा द्वारा किया गया है साथ ही उपरोक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया गया है।







