एनसीसी शिक्षक ने नाबालिक छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, तिरोडा के शहीद मिश्रा विद्यालय का मामला

बुलंद गोंदिया।(संवाददाता तिरोड़ा) – तिरोडा शहर के शहीद मिश्रा विद्यालय में कार्यरत क्रीडा शिक्षक द्वारा दसवीं की नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया तथा इस घटना से पालकों में असंतोष निर्माण होने के साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ तिरोडा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा के शाहिद मिश्रा विद्यालय में कक्षा दसवीं की नाबालिक छात्रा एनसीसी की भी छात्रा थी।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के दौरान आरोपी शिक्षक द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत की गई। उपरोक्त घटना 16 से 19 जनवरी के दौरान घटित हुई जिसमें आरोपी एनसीसी के शिक्षक सुनील आत्माराम शेंडे उम्र 52 वर्ष द्वारा 16 जनवरी को सुबह 8:30 बजे के दौरान पिड़िता के साथ अश्लील हरकत की तथा उसी दिन शाम को भी इस प्रकार की हरकत की व इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी। इस दौरान नाबालिक छात्रा की सहेलियां भी साथ में थी जिन्हें आरोपी शिक्षक द्वारा कक्षा से बाहर भगा दिया था।

इस घटना से घबराई छात्र घर पहुंची तथा अपने परिजनों को जानकारी नहीं दी तथा वह इस घटना से घबराकर 17 व 18 जनवरी को स्कूल नहीं आई 19 जनवरी को स्कूल आने पर आरोपी शिक्षक द्वारा उसे कक्षा में ले जाकर अलमारी के पीछे फाइल निकालने की बात कह कर उसके साथ फिर से अश्लील हरकत की जिससे घबराकर छात्र द्वारा घर पहुंच कर अपनी बड़ी मां को इस घटना की जानकारी दी।

इसके पश्चात पीड़िता की बड़ी मां, बड़े पिताजी वह पिता द्वारा पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई फरियादी की शिकायत के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75 (1)(1 ) भारतीय न्याय संहिता व सहायक धारा 8,12 बाल लैंगिक अत्याचार संरक्षण कानून 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया तथा उपरोक्त मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अमित वानखेड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक दिव्या बरळ द्वारा की जा रही है।

तिरोडा में खलबली
शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील हरकत किए जाने की घटना मिलते ही तिरोडा के शिक्षा क्षेत्र में काफी हड़कंप मच गया तथा आक्रोशित पालक वर्गों वह नागरिकों द्वारा थाने में पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

Share Post: