गोंदिया जिले की 7 पंचायत समितियां पर भाजपा के सभापति वह 1 पर कांग्रेस का सभापति निर्वाचित

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की 8 पंचायत समितियां के सभापति वह उपसभापतियों के चुनाव 20 जनवरी सोमवार को आयोजित किए गए। जिसमें 7 पंचायत समितियां में भाजपा के सभापति वह 1 पंचायत समिति में कांग्रेस का सभापति निर्वाचित हुए।

गोंदिया जिले की 8 पंचायत समितियां के आगामी ढाई वर्ष के कार्यकाल के लिए सभापतियों के चुनाव 20 जनवरी 2025 को पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित किए गए थे। जिसमें 7 सभापति पद पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए तथा 1 पर कांग्रेस का उम्मीदवार विजय हुआ तथा जिले की पंचायत समितियां यो पर भाजपा ने अपना वर्चस्व फिर साबित किया।

गोंदिया पंचायत समिति में वर्तमान सभापति मुनेश्वर रहांगडाले दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं उपसभापति पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शिवलाल जमरे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
गोंदिया पंचायत समिति के चुनाव के कमान विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा संभाली गई थी जिसे फिर से भाजपा के मुनेश्वररहांगडाले निर्विरोध निर्वाचित हुए।

तिरोडा पंचायत समिति पर भाजपा के तेजलाल चौहान तथा उपसभापति पद पर सुनंदा पटले निर्वाचित हुए

गोरेगांव पंचायत समिति में सभापति चित्रलेखा चौधरी उपसभापति रामेश्वर महारवाडे निर्वाचित हुए।

अर्जुनी मोरगांव पंचायत समिति पर भाजपा की आम्रपाली डोंगरवार तथा उपसभापति पद पर भाजपा के बागी उम्मीदवार संदीप कापगते निर्वाचित हुए।

आमगांव पंचायत समिति में महिला आरक्षण था जिसमें सभापति वह उपसभापति पद पर दोनों पर महिला निर्वाचित हुए जिसमें सभापति पद पर योगिता पुंड व उपसभापति पर सुनंदा ऊके निर्वाचित हुई।

सालेकसा पंचायत समिति में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत होने से सभापति पद पर रीना युवराज कटरे तथा उपसभापति पद पर जितेंद्र बल्लारे निर्वाचित हुए।

देवरी पंचायत समिति पर भाजपा के अनिल बिसेन सभापति व शालिग्राम गुरनेले उपसभापति निर्वाचित हुए।

सड़क अर्जुनी में सभापति पद पर भाजपा उम्मीदवार चेतन वडगाये वह उपसभापति पर निशा कासीवार निर्वाचित हुए।

Share Post: