बुलंद गोंदिया।( संवाददाता दर्रेकसा)- जिले में मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख 89 हजार कीमत का 19 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया उपरोक्त कार्रवाई लोकल क्राइम ब्रांच वह सालेकसा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की 28 सितंबर की शाम 6:30 से 7:45 बजे के दौरान तीन व्यक्ति तोयागोंडी तहसील सालेकसा में गांजा तस्करी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा जाल बिछाते हुए आरोपियों को जांच के लिए रोका जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
जिसका वजन 19 किलो 460 ग्राम वह अंदाजन कीमत 3 लाख89 हजार200 रु बताई गई।
इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी विजय रमेश गोखे उम्र 33 वर्ष आजाद वार्ड तहसील जिला सिवनी मध्य प्रदेश 2) निलेश सुदेश दुबे उम्र 52 वर्ष चंद्रशेखर वार्ड तहसील जिला सिवनी मध्य प्रदेश 3)राजकुमार लेखराम यादव उम्र 40 वर्ष भगत सिंह वार्ड हड्डी गोदाम टीपू सुल्तान चौक तहसील जिला सिवनी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।
उपरोक्त मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने में धारा 8 (क) 20 (B) (ii) (b), 29 एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आगे की जांच पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
उपरोक्त कार्रवाई लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबदे,सालेकसा के निरीक्षक भूषण बुराडे,
सहायक पुलिस निरीक्षक तुपे, स.पो.नि थेरे , पो हवलदार इंद्रजीत बिसेन, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश गायधने, पो.ना. तुरकर,पोना डोहरे,पोना बिसेन पो.शि. इंगळे पो.शि. वेदक ,पो.शि. बैस,पो.शि. रोकडे,चापोशि हेमने पोशि विठले चापोशि. खांडारे द्व्रारा की गयी ।