किसानो की उन्नती व समुचित विकास की दृष्टि से कार्य करने की आवश्यकता – सांसद प्रफुल पटेल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील में सांसद प्रफुल पटेल की प्रमुख उपस्थिती में ग्राम धामनगांव में सत्कार व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार 23 दिसंबर किया गया।इस अवसर पर सांसद पटेल ने धामनगांव में आयोजित सत्कार व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित किसानो व नागरिको को संबोधित करते हुूए कहा कि किसानो की उन्नती व परिसर के समुचित विकास की दृष्टि से कार्य करने पर क्षेत्र की उन्नती होगी। परिसर की उन्नती के लिये योग्य नियोजन की आज आवश्यकता है । रोजगार का सवाल, किसानो, मजदुरो व गांव के विकास की दृष्टि हमें उचित नियोजन कर कार्य करना होगा । कोरोना की वजह से नागरिको ने आवश्यक सुरक्षा के साथ कार्य करने की बात भी उन्होंने इस अवसर पर कही । हम बडी बडी बाते करके व घोषणाएं करके राजनिति नहीं करते । काम करने वाले व्यक्ति के साथ जनता ने खडा रहना चाहिए व अपने क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है, इस बारे में भी जनता ने सोचना चाहिए । धान को 700/- रुपये का बोनस मंजुर कराने पर कार्यक्रम में सांसद पटेल का शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया ।
सांसद पटेल के साथ मंच पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, कुंदन कटारे, बालकृष्ण पटले, गोविंद तुरकर, केतन तुरकर, रमेश गौतम, हरिप्रसाद मरठे, राजेश माने, शिवलाल जमरे, मयाराम मरठे, राजु खरे, मदनलाल कावरे, बिसराम कावरे, केशोराव वाहने, सुनिल पटले, शैलेश वासनिक, धनंजय गुप्ता, जाकीर खान, डाॅ. विनोद पटले, जमरु बोपचे, संतोश वाहने, फिरत देवाधारी, नाजीम खान, माधोसिंग परिहार, रामलाल उके व अन्य उपस्थित थे । कार्यक्रम में बडी संख्या में परिसर के नागरिक, किसानभाई उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन केतन तुरकर ने किया । आज के इस कार्यक्रम में परिसर के अनेक ग्रामो से श्रीराम बावनउके, तनकलाल उइके, नंदलाल चौधरी, शालीकराम बावनउके, रविशंकर मरठे, दिपक बाहे, बलुराम मरठे, राजेश माने, फागुलाल नागफासे, मन्नु पाचे, बलुराम पाचे, शालीक कुंभलवार, राजन मळकाम, कुंदन डहाट, गरीब पाचे, गणेश मरठे, यादनलाल पाचे, भुपेन्द्र दखनवार, चानोरी चौहान व अन्य ने राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी में प्रवेश किया । सभी का स्वागत सांसद पटेल ने किया ।

Share Post: