भारतीय संविधान ने दिए अधिकार का लाभ गांव के विकास के लिए करे इस्तेमाल
बुलंद गोंदिया। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने बड़े परिश्रम से भारतीय संविधान का निर्माण किया। जिसमें स्थानिक स्वराज्य संस्था को प्राथमिक दर्जा देकर सर्वाधिक अधिकार देने की कोशिश की। स्थानिक स्वराज्य संस्था में महत्वपूर्ण घटक की तौर पर गांव को देखा जाता है। जिनके विकास कार्य के लिए गांव की जनता एवं ग्राम ग्राम पंचायत सदस्य की अहम भूमिका होती। गोंदिया तहसील का हर एक गांव आदर्श ग्राम बनने के लिए अनुकूल है ।हमें बस परिश्रम कर अपने गांव का विकास कर उसे आदर्श ग्राम बनाने की पूर्ण कोशिश करनी है यह कार्य ग्राम पंचायत सदस्य भली-भांति कर सकते हैं ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा वे ग्राम विकास विभाग के माध्यम से आयोजित महाआवास अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों को मार्गदर्शन कर रहे थे यह शिविर पंचायत समिति गोंदिया के सभागृह में आयोजित किया गया था।
गांव के विकास के लिए सर्वप्रथम गांव का डेवलपमेंट प्लान बनाना आवश्यक है। जिसमें गत वर्षों के साथ में ही आगे की सोच को उजागर कर अगले 15 से 20 सालों में होने वाले बदलाव को ध्यान में लेते हुए डेवलपमेंट प्लान बनाया जाता है। यह डेवलपमेंट प्लान में ग्राम पंचायत सदस्य का अहम भूमिका होती है।यशवंतराव चौहान विकास प्रशासन प्रबोधिनी (यशदा) पुणे के माध्यम से ‘मेरा गांव मेरा विकास’ जीपीडीपी उपक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास आराखडा तैयार करने हेतु ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें प्रमुख मार्गदर्शक विधायक विनोद अग्रवाल उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान विनोद अग्रवाल ने शासकीय योजनाओं के बारे में भी मार्गदर्शन किया। जिसके माध्यम से गांव के हर एक नागरिक को शासन की ओर से लाभ देकर गांव को पूर्ण रूप से विकसित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, खंडविकास अधिकारी जावेद इनामदार, गोंदिया तहसील के विविध गाव से आए ग्राम सेवक, सरपंच व रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे ।
गांव के विकास की जिम्मेदारी उठाये ग्राम पंचायत सदस्य – विनोद अग्रवाल







One thought on “गांव के विकास की जिम्मेदारी उठाये ग्राम पंचायत सदस्य – विनोद अग्रवाल”
Comments closed