बुलंद गोंदिया। रावणवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अर्जुन के पारिजात सॉल्वेंट से दिसंबर माह में बोगस दस्तावेज नंबर प्लेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर अंदाजन 23 लख रुपए कीमत का राईस ब्रांड तेल की धोखाधड़ी की थी इस मामले में रावणवाड़ी पुलिस द्वारा गुजरात के जूनागढ़, राजकोट व अन्य शहरों से गिरोह शामिल 1 महिला सहित 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर टैंकर सहित 21 लाख रुपए का तेल जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रावणवादी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अर्जुनी स्थित पारिजात सॉल्वेंट प्लांट से 28 दिसंबर को राहुल टैंकर सर्विस रायपुर छत्तीसगढ़ के मालक योगेश विमलदेव ठाकुर द्वारा भेजे गए टैंकर के ड्राइवर सुनील कुमार ब्रह्मानंद मिश्रा जिसे 322.7 कुंटल राइस ब्रांड क्रूड ऑयल जिसकी कीमत 23 लाख 71845 रुपए दिया गया था। जिसे गुप्ता साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुरैना मध्य प्रदेश में पहुंच पहुंचना था।
लेकिन आरोपी द्वारा इसमें हेराफेरी वह विश्वासघात करते हुए राइस ब्रांड क्रूड ऑयल कंपनी में नहीं पहुंचा वह लेकर फरार हो गया।
इस मामले में 19 जनवरी 2024 को गुरमीतसिंह मसासिंह भुल्लरउम्र 36 वर्ष निवासी जिला फिरोजपुर राज्य पंजाब वर्तमान निवासी पारिजात ऑयल मिल कंपाउंड अर्जुनी द्वारा दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने भादवी की धारा 407,34 के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपियों की तलाश सुरु की तकनीकी सहायता व सर्विलांस की मदद से आरोपियों के गुजरात में होने की जानकारी मिली। व वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर रावणवाडी पुलिस द्वारा टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने के लिए गुजरात के विभिन्न शहरों में रवाना किया गया। तथा टीम को सफलता मिली वह इस मामले में शामिल आरोपि जिससे 1) लक्की राजसिंग घेमेन्द्रसिंग जडेजा उम्र 36 वर्ष नि. प्लाट नंबर 9 बागेश्वरी हाउस शिप 5, वर्षामेडी ता. अंजार (कच्छ), गुजरात, 2) राजेश अशोकभाई लिंबाचिया उम्र 28 वर्ष नि. प्लाट नंबर 629, 9/बी, भारत नगर, गांधीधाम (कच्छ) गुजरात, 3) महेन्द्रकुमार हरगोवनभाई मकवाना उम्र 43 वर्ष रा. रविनगर, कमालपुर, ता. राधनपुर जि. पाटन, गुजरात, 4) कल्याण ताताराव सौरभ उम्र 28 वर्ष नि. गोकुलधाम सोसायटी, आदीपुर (कच्छ) गुजरात, 5) संजय हजारीलाल मावर उम्र 36 वर्ष नि. शांतीधाम बुधबाजार (कच्छ) गुजरात, को पकड़ने में सफलता हासिल की।
उक्त आरोपियों ने टैंकर क्र. जी.जे.12/ए. जेड.2295 या क्रमांक की नंबर प्लेट बदलकर उसपर दूसरे क्रमांक की नंबर प्लेट लगाकर तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपी चालक महेन्द्रकुमार हरगोवनभाई मकवाना का सुनिल कुमार ब्रम्हानंद मिश्रा के नाम से फर्जी ड्रायव्हिंग लायसन्स बनाकर ये आपराधिक साजिश रची गई ये जांच में सामने आया।
आरोपियों के पास से टैंकर क्रमांक जी.जे.12/ए.झेड. 2295 किंमत 30 लाख रुपये जब्त कर लिया गया। सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया गया। जांच व पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया।
उक्त आरोपियों ने राइस ब्रान कच्चे तेल की बिक्री आरोपी 6 ) मुकेश विठ्ठलभाई चौवाटीया उम्र 47 वर्षे नि. 115, शांतीनगर, सर्वे न. 168, मेक फॉर बोरीची, तां.अंजार, जि- कच्छभुज, राज्य- गुजरात, 7) मधुबाई भिकाबाई चौवाटीया उम्र 60 वर्ष रा. जांझर्डा रोड, विवान अपार्टमेन्ट, मकान नंबर 302, गोपालधाम सोसायटी, जुनागड, जि. जुनागड राज्य- गुजरात को किये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जूनागढ़ व गोड़ल जिला राजकोट गुजरात जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
उक्त मामले में हेरफेर किए गए राईस ब्रान क्रूड ऑयल 26 हजार 115 किलोग्राम किंमत करीब 20 लाख 90 हजार रुपये व टैंकर ऐसा कुल 50 लाख 90 हजार का माल जब्त किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इस प्रकार के अपराध इसके पूर्व भी अनेक राज्यो में किये है। जिसमें आरोपियों पर 1) बैतुल, मध्यप्रदेश में अप. क्र- 72/2022 कलम 407 भादवी, 2) थाना बिलडी जि. बनासकाठा राज्य- गुजरात, में अप.क्रमांक 316/2022 कलम 407, 209 भादवी व 3) थाना सदर जिल्हा- टॉक, राज्य- राजस्थान में अप. क्रमांक 171/2024 धारा 407, 409, 420, 120 (ब) भादवी के तहत गुनाह कर करोडो रुपयों का मस्टर्ड आईल, राई आईल व राईस ब्रांड क्रूड ऑइल की तस्करी की है। उक्त आरोपियों पर उन अपराधों पर हिरासत में लेने बाबत उन राज्यो की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
ये कार्रवाई पोलीस अधीक्षक गोंदिया निखील पिंगळे, अपर पोलीस अधिक्षक नित्यानंद झा,उपविभागीय पोलीस अधिकारी रोहीणी बनकर मॅडम, के मार्गदर्शन में रावणवाडी थाने के पीआई पुरूषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व पर पुलिस जांच टीम, एपीआई सुनिल अंबुरे, पो.हवा. संजय चौहान, पंकज सव्वालाखे,नापोशि सुशिल मलेवार ने उत्कृष्ट कार्य किया।







