पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर की हत्या दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इंस्टाग्राम पर दोस्ती बदली प्यार में अंजाम हत्या का अपराध

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव) – गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम ईसापुर /ईटखेड़ा निवासी मेकशाम कुंडलील भावे उम्र 42 वर्ष की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी आरोपी वैशाली भावे ने अपने प्रेमी तेजेराव भुजंग गादगे के साथ मिलकर अपने पति की गला घोटकर हत्या की पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया ।

गौरतलब है की अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईसापुर/ईटखेड़ा निवासी मेकशाम कुंडलीक भावे उम्र 42 वर्ष की 12 जून की सुबह मौत हो गई मौत हो गई थी तथा उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू थी। लेकिन इसी दौरान मृतक के गले पर गला घोटने के निशान दिखाई देने पर इसकी जानकारी अर्जुनी मोरगांव पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी द्वारा उसकी मौत के संदर्भ में समाधान कारक जवाब नहीं दे पाई जिससे शक की सुई उस पर जा टिकी तथा पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ तथा सामने आया कि मृतक की पत्नी वैशाली भावे उम्र 32 वर्ष द्वारा अपने प्रेमी तेजेराव भुजंग गादगे उम्र 22 वर्ष निवासी बिलोली जिला नांदेड के साथ षड्यंत्र कर अपने पति की गला घोटकर हत्या की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वैशाली भावे का इंस्टाग्राम के माध्यम से तेजेराव भुजंग गादगे के साथ 2 वर्षों पूर्व परिचय हुआ इसके पश्चात दोनों में मित्रता हुई वह प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इस दौरान तेजेराव समय-समय पर वैशाली से मिलने के लिए ग्राम ईसापुर आता था।
तथा वह पिकअप वाहन चालक का इस दौरान वैशाली द्वारा अपने सास ससुर व पति के साथ नहीं रहने के लिए विवाद किया जाता था तथा अलग रहने की मांग की जाती थी।
इस मामले में 11 जून को उसका प्रेमी सुबह ही ईसापुर आया था जिसे उसने बुलवाया था। घटना के दिन रात में आरोपी वैशाली द्वारा अपने घर का पीछे का दरवाजा खुला रखा तथा तेजेराव रात को उनके घर में अंदाज और 12:00 बजे करीब पहुंचा। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मेकशाम के गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी तथा घटना के पश्चात वह वहां से निकल गया।

दूसरे दिन सुबह मृतक की पत्नी द्वारा उसकी मौत होने की सूचना देकर उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू की लेकिन गले पर रस्सी के निशान दिखाई जाए दिए जाने से मामले में एक नया मोड़ आ गया था।

इस घटना के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तथा उसके प्रेमी को गुप्त जानकारी के आधार पर पुसद में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुसद पुलिस को उसकी जानकारी देकर हिरासत में लिया।
तथा अर्जुनी मोरगांव पुलिस का एक दल पुसद रवाना होकर आरोपी को 12 घंटे के अंदर हिरासत में लेकर अर्जुनी मोरगांव लाया वह दोनों आरोपियों के खिलाफ भा द वि की धारा 302, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय द्वारा 18 जून तक दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया।

उपरोक्त मामले में जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उप विभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विजयनंद पाटील द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Share Post: