गले पर रस्सी का निशान मृतक मेघशाम का शव अंतिम संस्कार के स्थान पर पहुंचा पोस्टमार्टम गृह

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव)- अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ईसापुर निवासी मेघशाम कुंडलीक भावे उम्र 44 वर्ष की 12 जून की सुबह मौत हो गई थी।जिससे दोपहर में उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान गले पर रस्सी का निशान दिखाई देने पर मृतक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन ने मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईसापूर निवासी मेघशाम कुंडलीक भावे उम्र 44 वर्ष की 12 जून की सुबह 6:00 बजे के दौरान मृत अवस्था में दिखाई दिया। जिसके अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों को बुलवाया गया वह दोपहर 12:00 के दौरान मृतक के शव को जब नहलाया जा रहा था इसी दौरान गले पर रस्सी का निशान दिखाई दिए जाने पर इसकी जानकारी अर्जुनी मोरगांव पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक विजयनंद पाटील अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण चिकित्सालय अर्जुन ने मोर गांव में भेजा।
तथा इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की तथा मृतक की पत्नी वैशाली तथा दो महीना से उसके घर पर निवास कर रही उसकी पत्नी के बहन की बेटी मयूरी महेंद्र दुनेदार उम्र 15 वर्ष वह पिता कुंडलीक भावे को इस घटना की पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलवाकर मामले ली जांच शुरू की।
मृतक में मेघशाम या अपने माता-पिता पत्नी वह दो बेटों के साथ ग्राम ईसापुर में रहता था।

उपरोक्त मामले में मृतक की मौत गला घोटने से हुई है या उसने फांसी लगाई है यह संदेहास्पद स्थिति गले पर रस्सी का निशान दिखाई देने पर निर्माण हो गयी है।
जिससे अब इस मामले की गंभीरता से जांच अर्जुनी मोर गांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक विजयनंद पाटील द्वारा की जा रही है।

Share Post: