बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की सड़क अर्जुनी नगर पंचायत के नगराध्यक्ष, तेजराम किसन मडावी,प्रभारी मुख्याधिकारी नायब तहसीलदार शरद विट्ठल हलमारे, बांधकाम सभापति अश्लेश मनोहर अंबादे,पार्षद महेंद्र जयपाल वंजारी, निजी व्यक्ति पार्षद पति जुबेर अलीम शेख वह शुभम रामकृष्ण येरने को गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मंगलवार 14 मई को रंगे हाथों धर दबोचा तथा सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत डुग्गीपार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 56 वर्षीय पुरुष निवासी लाखनी तहसील लाखनी जिला भंडारा का पुत्र ठेकेदार है तथा नगर पंचायत सड़क अर्जुनी के अंतर्गत वैशिष्ठ पूर्ण योजना के अंतर्गत वर्ष 2023- 24 लेखा शीर्ष के अंतर्गत दो नाली के निर्माण के लिए ई- निविदा के तहत कार्य मंजूर हुआ था तथा शिकायतकर्ता द्वारा सुरक्षा अमानत राशि भी नगर पंचायत में जमा करवा दी गई थी।
लेकिन वर्क आर्डर नहीं मिलने पर वर्क आर्डर के लिए शिकायतकर्ता नगराध्यक्ष से भेंट की जिस पर नगराध्यक्ष द्वारा निविदा राशि का 15% राशि रिश्वत के रूप में मांग की।
विशेष यह की इस जांच के दौरान शिकायतकर्ता मुख्याधिकारी से भी मुलाकात की तो मुख्यधिकारी द्वारा नगराध्यक्ष से मिलने के लिए कहा तथा निविदा की राशि 12 लाख 15634 रुपए की राशि का 15% के अनुसार 182000 के रिश्वत की मांग की।
लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने की मनसा न जाहिर कर इसकी शिकायत गोंदिया एंटी करप्शन विभाग में की गई।
इसके पश्चात एंटी करप्शन ब्यूरो गोंदिया द्वारा मामले की जांच कर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए जाल बिछाया मंगलवार 14 मई को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 182000 लेने हेतु आरोपी क्रमांक 1 नगराध्यक्ष द्वारा आरोपी क्रमांक 6 की दुकान में राशि देने की बात कही जिस पर आरोपी क्रमांक 6 द्वारा रिश्वत की राशि पंचों के समक्ष ली गई।
उपरोक्त मामले में आरोपी क्रमांक 1 से लेकर 6 तक के खिलाफ गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया गया।
जिसमें आरोपी क्रमांक 1 नगराध्यक्ष तेजराम किसन मडावी उम्र 66 वर्ष नगर पंचायत सड़क अर्जुनी,
आरोपी क्रमांक 2 शरद विट्ठल हलमारे उम्र 56 वर्ष नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय सड़क अर्जुनी अतिरिक्त प्रभार मुख्य अधिकारी नगर पंचायत सड़क अर्जुनी,
आरोपी क्रमांक 3 अश्लेश मनोहर अंबादे उम्र 35 वर्ष सभापति बांधकाम समिति नगर पंचायत सड़क अर्जुनी
आरोपी क्रमांक 4 महेंद्र जयपाल वंजारी उम्र 34 वर्ष नगर सेवक नगर पंचायत सड़क अर्जुनी
आरोपी क्रमांक 5 निजी व्यक्ति जुबेर अलीम शेख उर्फ राजू शेख नगरसेविका का पति प्रभाव क्रमांक 4 सड़क अर्जुनी
तथा निजी व्यक्ति शुभम रामकृष्ण येरने उम्र 27 वर्ष सड़क अर्जुनी का समावेश है।
उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ डुग्गीपार पुलिस थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त करवाई राहुल माकणीकर पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर परिक्षेत्र, सचिन कदम अपर पुलिस अधीक्षक, संजय पुरंदरे अपर पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में विलास काड़े पुलिस उप अधीक्षक एसीबी गोंदिया के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अतुल तवाड़े, उमाकांत उगले
स.फौ.चंद्रकांत करपे पो. हवा. संजयकुमार बोहरे,मंगेश काहालकर, नापोशि. संतोष शेंडे, संतोष बोपचे, अशोक कापसे कैलाश काटकर,मनापोशी संगीता पटले ,चालक नापोशि दिपक बाटबर्वे द्वारा की गई।





