विदेशी पिस्तौल मैगजीन 5 जिंदा कारतूस सहित आरोपी पुलिस की हिरासत में लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले श्रीनगर चंद्रशेखर वार्ड निवासी विक्रांत उर्फ मोनू गौतम बोरकर के पास से एक विदेश निर्मित पिस्तौल मैगजीन वह पांच जिंदा कारतूस जप्त कर लोकल क्राइम ब्रांच गोंदिया ने आरोपी को हिरासत में लिया।

गौरतलब है की गोंदिया जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के निर्देशानुसार गोंदिया जिला पुलिस दल द्वारा अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रहा है। इसी के अंतर्गत 10 मई को लोकल क्राइम ब्रांच जब गस्त पर था तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले श्रीनगर चंद्रशेखर वार्ड निवासी विक्रांत उर्फ मोनू गौतम बोरकर उम्र 28 वर्ष के पास एक विदेशी पिस्तौल है तथा जिसे वह नष्ट करने जा रहा है।
विश्वसनीय खबर प्राप्त होने के पश्चात लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा विक्रांत के घर की तलाशी ली जिसमें एक विदेश निर्मित पिस्तौल,मैगजीन वह पांच जिंदा करतूत अवैध रूप से रखे गए थे जिसे जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। ]

इस मामले में आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3,25 सहायक धारा 135 मपोका के तहत शहर पुलिस थाने में दर्ज करवाया आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त करवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच के निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे पुलिस उप निरीक्षक महेश विघ्ने ,महिला पुलिस उप निरीक्षक वनीता सायकर, पो हवा राजू मिश्रा, महेश मेहर, चितरंजन कोडापे,तुलसीदास लूटे , नेवालाल भेलावे,इंद्रजीत बिसेन, रियाज शेख, पुलिस सिपाही संतोष केदार द्वारा की गई।

Share Post: