टैक्स वसूली बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सील

वसूली के लिए दुकानों को सील करने का अभियान शुरू
बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद द्वारा टैक्स वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 16 दिसंबर को मनोहर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को सील किया गया। साथ ही शहर में टैक्स बकाया प्रतिष्ठानों सील करने का अभियान शुरू किया गया जिसके चलते गंज वार्ड स्थित मोटवानी चेंबर की पांच दुकानों को सील किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा तत्काल बकाया टैक्स चेक के रूप में भुगतान किया जिसके चलते मंगलवार को 6,लाख 63000 हजार की टैक्स वसूली हुई विशेष यह है न.प द्वारा शुरू किए गए अभियान को नागरिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उपरोक्त अभियान मुख्यअधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स व बाजार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है।

Share Post: