बुलंद गोंदिया। चांगरोडिया परिवार की कुलदेवी मां भगवती खुडानावाली का कुलदेवी महोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 व 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
कुलदेवी महोत्सव के19 वे वर्ष के आयोजन अनुसार गुरु वार अश्विन सुदी तेरस26 अक्टूबर को प्रथम दिन मां भगवती की स्थापना, आरती, तत्पश्चात गठजोड़े की जात होंगी वह स्थापना पूजा शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होंगी तथा माता का भक्तिमय भजनों का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दूसरे दिन शुक्रवार अश्विनी सुदी चौदस 27 अक्टूबर को सुबह छप्पन भोग आरती, सवामणी, कन्या भोजन, ब्राह्मण भोजन व सवामणी का प्रसाद होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी चांगरोडिया परिवार के सदस्यों को सपरिवार उपस्थित होने का आव्हान चांगरोडिया परिवार गोंदिया द्वारा किया गया तथा सभी कार्यक्रम श्री रानी सती मंदिर शक्तिधाम गणेश नगर गोंदिया में आयोजित होंगे।
माॅ खुडानावाली का कुलदेवी महोत्सव 26 व 27 अक्टूबर को चांगरोडिया परिवार द्वारा किया जाएगा आयोजित
