अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई, 120 होर्डिंग जप्त

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग के खिलाफ नप द्वारा 12 नवंबर की रात विशेष अभियान चलाते हुए 120 अवैध होर्डिंग जप्त की विशेष यह है की 10 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित नप की समीक्षा सभा में जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा ने कड़े निर्देश दिए थे। जिसके तहत उपरोक्त अभियान नगर परिषद प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के संयुक्त तत्वधान में चलाया गया। जिसमें शासकीय विश्राम गृह चौक से पाल चौक कुड़वा नाका, बालाघाट टी प्वाइंट से नेहरू चौक, जयस्तंभ चौक, फूलचुर नाका तक चलाया गया। उपरोक्त अभियान में उपविभागीय अधिकारी सुभाष चौधरी, अपर तहसीलदार अनिल खड़तकर, मुख्याधिकारी नगर परिषद करण चव्हाण, पुलिस निरीक्षक रामनगर प्रमोद घुगे, सहायक पुलिस निरीक्षक गोंदिया शहर सपाटे, यातायात निरीक्षक दिनेश तायडे तथा सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। नप द्वारा सभी नागरिकों से आव्हान किया जाता है कि नगर परिषद की सीमा में किसी भी सार्वजनिक अथवा निजी जगह पर अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, स्ट्रक्चर ना लगाए जाए अन्यथा उन पर मालमत्ता विद्रूपीकरण कानून 1995 के तहत कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार की जानकारी नप मुख्याधिकारी करण चव्हाण ने दी।

Share Post: