टैक्स बकायादारो की संपत्ति करेंगी नगर परिषद अपने नाम

टैक्स वसूली के लिए न.प का कड़ा कदम
बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति धारको पर करोड़ों रुपया टैक्स बकाया है। जिसकी वसूली के लिए अब न.प द्वारा कड़ा कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की जा रही है। जिसमें जिन पर बरसों से टैक्स बकाया है। ऐसे निजी संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी पर अब नगर परिषद अपना नाम चढ़ाने कि कार्यवाही महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत, औद्योगिक नगरी अधिनियम 1965 की धारा 152, 155, 156 के तहत शुरू करेंगी। जिससे संपत्ति धारक किसी भी प्रकार से खरीदी विक्री या हस्तांतरण नहीं कर सकेगा, जिसके लिए मुख्याधिकारी नगर परिषद की मंजूरी आवश्यक होंगी। बकाया टैक्स संपत्ति पर किसी भी प्रकार से कर्जा मुख्याधिकारी की मंजूरी से नहीं मिल पाएगा साथ ही आवश्यकता होने पर न.प द्वारा संपत्ति की नीलामी भी की जा सकती हैं। जिसके लिए नगर परिषद गोंदिया को पूर्ण अधिकार होगा जब तक बकाया टैक्स जमा नहीं होता तब तक उपरोक्त संपत्तियों पर यह नियम लागू होगा।उपरोक्त आदेश की कार्रवाई के दौरान यदि कोई व्यक्ति शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करता है,तो उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विशेष यह है कि गोंदिया न.प द्वारा टैक्स वसूली के लिए अनेकों बार सूचनाओं का नोटिस दिया जा चुका। लेकिन समय पर बकाया टैक्सदारो द्वारा टैक्स जमा नहीं किए जाने से गोंदिया शहर के विकास कार्यों में बाधा निर्माण हो रही। जिसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक अपना नैतिक कर्तव्य मानकर समय पर टैक्स जमा करें ऐसा आवाहन मुख्याधिकारी करण चौहान द्वारा किया गया है ।
वसूली के लिए विशेष अभियान अभियान न.प द्वारा टैक्स वसूली के लिए विशेष अभियान अभी चलाया जा रहा है जिसमें 3 दिनों में 12 लाख 21530 रुपये की की वसूली की गई है टैक्स वसूली के लिए शासकीय अवकाश के दिन भी न.प कार्यालय शुरू रहेंगे।
सोमवार को ए.पी.एम.सी पर हो सकती कार्रवाई गोंदिया कृषि उत्पन्ना बाजार समिति पर करोड़ों रुपया टैक्स बकाया है जिसके लिए न.प द्वारा नोटिस भी दिया गया है जिस की समय अवधि शनिवार को समाप्त हो चुकी हैं जिसके चलते अब सोमवार को ए.पी.एम.सी पर न.प द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Share Post: