बुलंद गोंदिया। (सुजित अग्रवाल देवरी)- मार्गो पर गड्डो के चलते वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर जख्मी होने के साथ ही अपनी भी जान गवा देते हैं, किंतु प्रशासन द्वारा इस ओर अनदेखी के चलते बारिश के दौरान मार्गों पर पानी भरा होने के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देते वाहन चालक व नागरिक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
इस गंभीर समस्या को देखते देखते हुए देवरी थाने के पुलिस हवलदार गुणवंत कठाने, पुलिस सिपाही विशाल खांडेकर द्वारा जन सहयोग से देवरी आमगांव मार्ग पर ग्राम बोरगांव- डवकी के मार्गों के गड्डो को मलबा डालकर भुजाया ।
उनका सहयोग संदेश मेश्राम, वाहिद कुरेशी, हीरालाल ताराम, रवि ताराम, रतनदीप साखरे, शुभम वैद्य व अन्य ग्राम वासियों द्वारा दिया गया।







