बुलंद गोंदिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांती ज्योती सावित्रीबाई फुले, पंडित जवाहरलाल नेहरू, साई बाबा पर मनोहर भिड़े द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने पर भिड़े का कड़ा विरोध जताते हुए गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा बुधवार 2 अगस्त को निषेध मोर्चा निकालकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग का पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सोपा।
गौरतलब है की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महात्मा ज्योतिबा फुले ,क्रांती ज्योती सावित्रीबाई फुले, पंडित जवाहरलाल नेहरू वह साई बाबा के ऊपर गत दिनों महाराष्ट्र के अपने दौरे पर मनोहर उर्फ संभाजी भिड़े द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद निर्माण किया है।
जिसका विरोध कर गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष द्वारा निषेध मोर्चा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को निवेदन देकर मनोहर भिड़े पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की।
मोर्चा की शुरुआत राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन रेल टोली राजलक्ष्मी चौक से निकल गई जिसमें सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण कर महापुरुषों का अपमान करने वाले मनोहर भिड़े को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
यह निषेध मोर्चा ओबीसी सेल राष्ट्रवादी कांग्रेस के तत्वाधान में निकला गया।
आंदोलन में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, परशुरामकर, प्रभाकर दोनोडे, यशवंत गणवीर, सुरेश हर्षे, विशाल शेंडे, रफिक खान, अशोक सहारे, केतन तुरकर, मनोज डोंगरे, मोहन पटले, डॉ अविनाश काशिवार, लोकपाल गहाणे, डॉ अजय उमाटे, विनीत सहारे, सचिन शेंडे, निरज उपवंशी, अजय लांजेवार, राजू एन जैन, बिसराम चर्जे, अशोक गोस्वामी, रमेश रहांगडाले, डॉ खान, खालिद पठाण, डॉ माधुरी नासरे, सुशीला भालेराव, कुंदा दोनोडे, चेतना पराते, जगदीश बावनथडे, प्रदीप रोकडे, सुनील थोटे, निशिकांत पेठे, संदीप मिश्रा, ओमप्रकाश लांजेवार, सय्यद इकबाल, राजकुमार ठाकरे, समीर कटरे, चंद्रकुमार चुटे, एकनाथ वहिले, युनूस शेख, जिम्मी गुप्ता, चंचल चौबे, हरगोविंद चौरासिया, नागो बन्सोड, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, झनकलाल ढेकवार, तुळशीदास कोडापे, संजय ईश्वर, रतिराम राणे, श्याम चौरे, मधुकर भोयर, विनोद चुटे, सत्यवान नेवारे, आशिष टेम्भूरकर, नेमीचंद ढेकवार, तुषार उके, संतोष गायधने, विनोद मेश्राम, विनायक शर्मा, सौरभ जायस्वाल, कपिल बावनथडे, आरजू मेश्राम, रौनक ठाकूर, रवींद्र मस्करे, राजू येडे, प्रतीक पारधी, विष्णू शर्मा, श्रेयश खोब्रागडे, हर्षवर्धन मेश्राम, कुणाल बावनथडे, कान्हा बघेले, शरभ मिश्रा, नरेंद्र बेलगे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
One thought on “गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मनोहरउर्फ़ संभाजी भिड़े के आपत्तिजनक बयानों का विरोध निकाला निषेध मोर्चा, तत्काल कार्यवाही की मांग”
Comments closed