बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के उड़ान पुल पर 10 जुलाई की दोपहर हुई 2 दुपहिया के आमने-सामने की भिड़ंत में दूसरे जख्मी खातिया निवासी अमित रहिले कि नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 2 हो गई।
गोंदिया शहर के उड़ान पुल पर 10 जुलाई की दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिसमें एक जख्मी कनहारटोला पिंडकेपार निवासी सचिन बघेले की गोंदिया के शासकीय चिकित्सालय में मौत हो गई थी।
वहीं दूसरे जख्मी खातिया निवासी अमित रहिले की स्थिति गंभीर होने से उसे आगे के उपचार के लिए नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया जिसकी उपचार के दौरान 11 जुलाई की दोपहर मौत हो गई जिससे इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 2 हो गई तथा अन्य दो जख्मियों का इलाज गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में चल रहा है।





