बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर की बेटी युवा अंतराष्ट्रीय रग्बी खिलाडी प्रियंका रामसिंग बैस जो अपनी स्कुली पढ़ाई साकेत स्कुल और नमाद कॉलेज में पढ़ते हुए क्रीड़ा शिक्षक रग्बी एसोसिएशन सचिव चेतन मानकर के मार्गदर्शन में शालेय व एसोसिएशन के रग्बी खेल में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में अपना परचम लहराया व गोंदिया जिले का नाम रोशन करा ।
उसी क्रम में उन्होंने इतिहास रचते हुए PSI की एग्जाम में पुरे महाराष्ट्र मे 7 वा क्रमांक प्राप्त कर गोंदिया जिले का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका के पिता रामसिंह बैस गोंदिया जिला पुलिस बल में कार्यरत है जिसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहां की पीएसआई की एग्जाम के लिए बिना किसी कोचिंग के स्वत पढ़ाई कर परीक्षा पास की जिसमें उसके माता-पिता का विशेष सहयोग रहा तथा अपने पिता को खाकी वर्दी में देख जनता की सेवा करते हुए उसके मन में भी पुलिस दल में शामिल होने का दृढ़ निश्चय बचपन से ही हो चुका था जिसके चलते आज सफलता प्राप्त हुई है।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर गोंदिया जिला रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश यादव, सचिव चेतन मानकर, कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष विशाल सिंग ठाकुर, फाउंडेशन सचिव दीपक सिक्का, क्रीड़ा शिक्षक नौशेन अली सर, अंकुश गजभिये सर, राष्ट्रीय खिलाडी दिनेश बनसोडे ने उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्प गुच्छ देकर प्रियंका बैस व उनके माता पिता का सत्कार किया।





