बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के एकमात्र मुख्य बगीचा सुभाष उद्यान की स्थिति काफी दयनीय वह बदहाल हो चुकी है। बच्चों के खेलने के उपकरण खराब हो चुके जिससे कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है इस गंभीर समस्या को लेकर शहर कांग्रेस द्वारा नगर परिषद के मुख्याधिकारी करण चौहान को निवेदन देकर जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की वह सुधारना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया शहर के एकमात्र उद्यान सुभाष बगीचे की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है। बगीचे में बच्चों के मनोरंजन व खेलने के लिए लगाई गई घसरनपट्टी, झूले आदि जर्जर होने के साथ खस्ताहाल में पहुंच चुके हैं। जिससे कभी भी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
तथा गत कुछ दिनों से इन खस्ताहाल उपकरणों से छोटे बच्चों को चोट लगकर जख्मी होने के मामले भी सामने आए हुए हैं।
साथ ही बगीचे में गंदगी का अंबार लगा हुआ है तथा बारिश होने के बाद वातावरण दूषित हो गया जिससे गार्डन में सुबह व शाम को मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य ठीक होने के स्थान पर खराब हो रहा है।
इन सभी समस्याओं को लेकर गोंदिया शहर कांग्रेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्याधिकारी व प्रशासक करण चौहान को निवेदन देकर इसमें जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही सुधार नहीं किया जाता तो आंदोलन की चेतावनी दी।
निवेदन देते समय शहर अध्यक्ष जहीर अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जैन, सुरेश चौरागडे , सेवादल के जिला अध्यक्ष इंजि राजीव ठकरेले, शहर महासचिव आलोक मोहंती, रंजीत गणवीर, रवि रिनाईत, जीवन शरणागत, मनीष चौहान दीपक ऊके, विजेंद्र बरोड़े, विष्णु नागरिकर, नंदा खापर्डे,भरत खापर्डे, चित्रा लोखंडे, रीतेश मेंढे, अशोक मंत्री, क्रिष्णा बिभर, पंकज पिल्ले इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।




