बुलंद गोंदिया। हरि कृष्णा फाउंडेशन बालोतरा वह ताप्ती सेवा केंद्र के माध्यम से गोंदिया जिले में कृत्रिम हाथ का शिविर लगाकर सैकड़ों लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया है। जिससे वे फिर से एक नई उमंग के साथ अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इसके साथ ही अब कृत्रिम पैर लगाने के लिए शिविर का आयोजन जल्द ही गोंदिया में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि किसी हादसे या दुर्घटना में अपना हाथ पैर गवा चुके व्यक्तियों के जीवन में अंधेरा छा जाता है, किंतु अब उनके इस अंधेरे जीवन में एक नई रोशनी लाने का कार्य निरंतर हरि कृष्णा फाउंडेशन व ताप्ती सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में निरंतर किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत कृत्रिम हाथ लगाने के शिविरों का आयोजन अब तक अनेकों बार गोंदिया में आयोजित हो चुका है जिसमें सैकड़ों लाभार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है तथा वे अपने अंधियारी जिंदगी में एक नई रोशनी के साथ फिर से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
कृत्रिम पैर के शिविर का जल्द ही आयोजन
जिन व्यक्तियों के पैर किसी दुर्घटना वस कट गए हैं तथा वे चल नहीं पाते ऐसे व्यक्तियों के लिए आधुनिक तकनीकी से निर्मित कृत्रिम पैर लगाने का निशुल्क कार्य किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही गोंदिया में शिविर आयोजित होंगा यह कृत्रिम पैर लगने के पश्चात लाभार्थी व्यक्ति चल फिर सकने के साथ ही अपने जीवन के सामान्य कार्य भी कर सकता है।
साथ ही सीड़ियों पर चढ़ना ,दौड़ना आदी उसके लिए संभव हो रहा है।
साथ ही कृत्रिम हाथ शिविर के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के हाथ कोन्हीं के आगे कटे हुए हैं तथा मूल हाथ का कम से कम चार इंच का हिस्सा मौजूद हो ऐसे व्यक्तियों को अमेरिका में निर्मित वजन में हल्के तथा आधुनिक तकनीकी से निर्मित ln4 कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाए जाएंगे तथा कृत्रिम हाथ लगने के बाद लाभार्थी व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्य जैसे लिखना, चम्मच पकड़ कर खाना, बाइक चलाना ,साइकिल चलाना, रसोई का कार्य करना, मजदूरी का कार्य करना और भी बहुत कुछ कार्य बड़ी सरलता और सहजता के साथ कर सकता है।
कम से कम 20 लाभार्थियों का पंजीयन होने पर उपरोक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कृत्रिम हाथ लगाने का कार्य निरंतर
कृत्रिम हाथ लगाने का लिए शिविर का तो आयोजन किया जाता है किंतु अब प्रतिदिन किसी भी व्यक्ति के आवेदन या मांग होने पर उसका हाथ प्रतिदिन संस्था द्वारा लगाया जा रहा है। जिसके लिए उस दिव्यांग व्यक्ति के हाथ या पैर की फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल मोबाइल नंबर सुनीता कालूराम अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर 8888130989 / 9422130989 मुरलीधर महूरें के 9422951523 पर भेज सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी व इस कृत्रिम हाथ व पैर का लाभ अधिक से अधिक लेने का आवाहन विशाल कुमार सोनी सचिव हरि कृष्णा फाउंडेशन व कालूराम अग्रवाल अध्यक्ष ताप्ती सेवा समिति द्वारा किया गया है।







