श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी व गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 18 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन

बुलंद गोंदिया। ग्रीष्म काल में शासकीय चिकित्सालय में रक्त की आवश्यकता बड़े पैमाने पर पड़ती है, किंतु इस दौरान रक्त की भारी कमी हो जाती है।
इस कमी के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को रक्त के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी व गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 18 जून को महावीर मारवाड़ी स्कूल में सुबह 9:00 से 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान रक्तदाता रक्तदान के लिए आवश्यकता पड़ने पर ही सामने आते हैं किंतु गर्मी के इस मौसम में रक्त की आवश्यकता और अधिक होती है किंतु रक्त दाताओं की कमी के चलते गोंदिया जिले के शासकीय चिकित्सालय में रक्त की भारी कमी हो रही है।
जिसके कारण गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा वर्तमान में गोंदिया की शासकीय रक्तपेढ़ी में मात्र 5 से 7 दिनों का ही रक्त भंडार में शेष है।

नागरिकों में रक्तदान को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां रहने के चलते रक्तदान करने वालों की संख्या की मात्रा भी काफी कम है तथा सिकलसेल वह थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को रक्त की आवश्यकता महत्वपूर्ण होती है जिन्हें रक्त उपलब्ध कराना ब्लड बैंक की प्राथमिकता हो जाती है।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी व गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा संयुक्त तत्वधान में रविवार 18 जून 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

उपरोक्त शिविर महावीर मारवाड़ी स्कूल में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया है साथ ही इस अवसर पर निशुल्क थायराइड जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है।
] विशेष उल्लेखनीय है कि गत 1 जनवरी 2023 को इसी संयुक्त तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 82 यूनिट रक्त संकलन कर शासकीय रक्तपेढ़ी को उपलब्ध करवाया गया था।

श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल व गिरिराज सेवा के सदस्य व पदाधिकारियों द्वारा आवाहन किया गया कि इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर रक्तदान करें व अन्य व्यक्तियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें क्योंकि इस दिन रविवार अवकाश होने से रक्त दाताओं को अपने नियमित कार्य से वंचित नहीं होना होगा।

उपरोक्त शिविर की अधिक जानकारी के लिए सीताराम अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, राजेश व्यास, सुमित भालोटिया, राहुल सिंघानिया, मुस्कान ईशरका, पवन अग्रवाल अग्रश्री, शुभम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।

Share Post: