बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले चन्द्रशेखर वार्ड में 6 जून के तड़के करीब 3-4 बजे के दौरान एक महिला व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, वही इस हमले में उसका बेटा घायल हो गया है।
मृत महिला का नाम संध्या महेंद्र कोरे (48) बताया गया है। बेटे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 6 और 7 जून की रात 3से 4 बजे के आसपास होने की बताई जा रही है।

महिला के गले पर , मुह में और शरीर में धारदार हथियार से अनेक वार किए गए है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे के घायल होने पर उसे शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रथमदृष्टया भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया।
और इस हत्याकांड पर जांच में जुट गई है।






