नगर परिषद का बकाया टैक्स व किरायेदारों के प्रतिष्ठान होंगे सील

समीक्षा सभा में जिलाधिकारी मीणा ने दिए कड़े निर्देश
बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के विभिन्न विभागो की कार्यप्रणाली के संदर्भ में 7 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा सभा आयोजित की गई।  जिसमें गोंदिया नगर परिषद की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा ने दिए विशेष यह है कि नवंबर माह तक नगर परिषद की टैक्स वसूली मात्र 12.26 प्रतिशत ही हुई थी जिसे शत-प्रतिशत वसूल करने व गोंदिया नगर परिषद के मालकियत के दुकानों के किरायेदारों से बकाया किराया वसूली करने के लिए शासकीय अधिनियम अनुसार कड़ी कार्रवाई व जिन्होंने वर्षों से किराया व टैक्स जमा नहीं किया उनके प्रतिष्ठान सील करने के निर्देश दिए। स्वच्छता विभाग की समीक्षा सभा में शहर के घनकचरा प्रकल्प के अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में डंपिंग यार्ड के लिए भूमि खरीदी के लिए प्रशासकीय मान्यता दी गई साथ ही शहर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बांधकाम विभाग के अंतर्गत वर्ष 2020- 21 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए जिससे उन्हें जल्द से जल्द प्रशासकीय मान्यता प्राप्त हो सके। आयोजित सभा के अवसर पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा, अतिरिक्त जिलाधिकारी राजेश खवले, नप मुख्यअधिकारी करण चौहान, प्रशासकीय अधिकारी सी. ए राने, स्वच्छता विभाग के अभियंता सुमेध खापर्डे, नगर रचनाकार चाफले ,बांधकाम अभियंता डाली मदान, वित्त अधिकारी फोफाटे, मनीषा पारधी टैक्स विभाग के अधीक्षक विशाल बनकर उपस्थित थे।

 

Share Post: