बुलंद गोंदिया। जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा जिले में चल रहे रेती घाट के अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए दिए गए कड़े निर्देश के अनुसार गोंदिया पुलिस विभाग द्वारा 15 दिनों के अंदर ही दो बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए का माल जप्त किया गया।
इसी के तहत 14 दिसंबर की मध्य रात्रि में दौरान दवनीवाड़ा पुलिस द्वारा वैनगंगा नदी के मुर्दाडा रेती घाट पर कार्रवाई कर एक करोड़ 35 लाख15000 का माल जप्त कर 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
गौरतलब है कि गोंदिया जिले में वर्तमान समय में रेती घाटों की नीलामी शासन द्वारा अब तक नहीं किया गया है जिसके चलते बड़े पैमाने पर रेती घाटों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
जिस पर लगाम लगाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं जिसके चलते 14 दिसंबर की मध्य रात्रि में वैनगंगा नदी के किनारे आने वाले मुर्दाडा रेती घाट पर अनाधिकृत रूप से बिना मंजूरी के बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की जानकारी मिलते ही मध्य रात्रि 12:30 से 2:30 के दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी तिरोड़ा प्रमोद मडामें के नेतृत्व में दवनीवाड़ा पुलिस के पथक द्वारा अनाधिकृत रूप से बिना शासन की मंजूरी अवैध उत्खनन करने वाले आरोपियों पर छापामार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में दो पोकलेंड मशीन एक टिप्पर पांच ब्रास रेती सहित एक करोड़ 35 लाख 15000 का माल जप्त किया
जिसमें टिपर क्रमांक एमएच 35 एएच 9292 चालक राजू मनोहर डहारे 37 वर्ष नि. खुर्शीपार, त. खैरलांजी, जि. बालाघाट यह अवैध रूप से रेती का परिवहन करता हुआ पाया गया। तथा पीले रंग की हुंडई रोलेक्स पोकलैंड मशीन चालक घनश्याम कन्हैयालाल डहाके उम्र 36 वर्ष तहसील खैरलांजी जिला बालाघाट, एक नीले रंग की sk210 एचडीसीएल पोकलैंड मशीन चालक मनोज कुमार सुमिरन यादव उम्र 23 वर्ष दादरी कला तहसील बहरी जिला सिंधी,
पाए गए जिन्हें मशीन सहित हिरासत में लिया गया।
तथा टिप्पर क्रमांक एमएच 35 एएच 9292 टिप्पर मालिक का नाम अज्ञात, पीले रंग की 210- 7 कंपनी पोकलेंड मशीन मालक आरोपी का नाम अज्ञात।,
एक्सएसके एचडीएलसी नीले रंग की पोकलेंड मशीन मालक आरोपी अज्ञात इस प्रकार 6 आरोपियों पर वैनगंगा नदी के मुर्दा मुर्दाडा रेती घाट से शासन के राजस्व की चोरी करते हुए अवैध रूप से उत्खनन करने का मामला दवनीवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज किया गया।
तथा आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 379, 109 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के पास से 1,35, 15000 वह अवैध रूप से जमा किगई रेती संग्रहण जप्त किया तथा आरोपी क्रमांक 1 से 3 को हिरासत में लेकर शेष तीन आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी तिरोड़ा प्रमोद मडामें के नेतृत्व में दवनीवाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल पाटिल पो हवा भूरे, बघेले, पो. शि. हर्षे, पो. शि. शेंद्रे द्वारा की गई।
रेत का अवैध उत्खनन- गोंदिया पुलिस विभाग की रेती घाट पर धमाकेदार कार्रवाई मुर्दाडा घाट पर दवनीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई एक करोड़ 35 लाख रुपए का माल जप्त 6 आरोपीयो पर मामला दर्ज





