बुलंद गोंदिया। तीन-चार दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है तथा तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संपूर्ण विदर्भ में गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा तथा मिनिमम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तथा इस दौरान ठंडी हवाएं शीतलहर का भी असर दिखाई दे रहा है व दिन में ही दिन में भी काफी ठंडा होने से नागरिक लोग गर्म कपड़ों का सहारा ठंड से बचाव के लिए ले रहे हैं।
सुबह से शाम को अधिक ठंड होने के चलते मॉर्निंग व इवनिंग वॉक के लिए जाने वाले नागरिकों की संख्या में भी कमी दिखाई दे रही है, तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख मार्गों में घना कोहरा छाया रहने से मार्ग भी साफ दिखाई नहीं दे रहे जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विदर्भ में बड़ा ठंड का प्रकोप गोंदिया जिले का 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज







3 thoughts on “विदर्भ में बड़ा ठंड का प्रकोप गोंदिया जिले का 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज”
Comments closed