गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायत चुनाव – सरपंच पद के 1007 व सदस्य पद के लिए 6210 उम्मीदवार मैदान में ,सरपंच पद के 255 सदस्य पद के 495 नामांकन विड्राल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के 348 ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए 18 दिसंबर2022 को मतदान किया जाएगा जिसके लिए 2 दिसंबर नामांकन के अंतिम दिन तक सरपंच पद के लिए 1263 वह सदस्य पद के लिए 6723 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जिसमे विड्राल के अंतिम दिन सरपंच पद के 255 सदस्य पद के 495 नामांकन विड्राल हुये अब चुनावी मैदान सरपंच पद के 1007 व सदस्य पद के लिए 6210 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे
गौरतलब है कि राज्य में अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक समय अवधि समाप्त होने वाली ग्राम पंचायत एवं नई ग्राम पंचायतों के चुनाव का कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग द्वारा 9 नवंबर 2022 को घोषित किया था। जिसके अनुसार गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायतों के चुनाव इस आदेश के तहत किए जा रहे हैं।
जिसमें 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए गए जिसमें गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक 348 सरपंच पद के चुनाव के लिए 1263 आवेदन व 1089 सदस्य पद के लिए 6723 आवेदन जमा हुए हैं।

7 दिसंबर 2022 बुधवार को दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापसी हुये जिसमे सरपंच पद के 255 सदस्य पद के 495 नामांकन उसके पश्चात उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण व अंतिम उम्मीदवारों की सूची घोषित की गयी जिससे चुनावी मैदानमें सरपंच पद के 1007 व सदस्य पद के लिए 6210 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अब 18 दिसंबर 2022 रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान किया जाएगा जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 7:30 से 3:00 तक ही मतदान होगा तथा 20 दिसंबर को मतगणना की जाएंगी।
चुनावी रणक्षेत्र के उम्मीदवार
1)गोंदिया तहसील की 71 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु 231 व 233 सदस्य पद हेतु 1623 उम्मीदवार
2) तिरोड़ा तहसील की 74 ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए 208 व 227 सदस्य पद हेतु 1305 उम्मीदवार
3)गोरेगांव तहसील की 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 68 व 93 सदस्य पद हेतु 558,उम्मीदवार
4)अर्जुनी मोरगांव तहसील की 40 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 133 व 123 सदस्य पद हेतु 667 उम्मीदवार
5) सड़क अर्जुनी तहसील 41 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 126 वह 139 सदस्यों के पद हेतु 664 उम्मीदवार
6)देवरी तहसील की 25 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 79 वह 75 सदस्यों के पद हेतु 367 उम्मीदवार
7) आमगांव तहसील की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 80 वह 102 सदस्य पद हेतु 578 उम्मीदवार
8) सालेकसा तहसील की 31 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 82 वह 97 सदस्य पद हेतु 495 उम्मीदवार

Share Post: