बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी महासंघ के तहत लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघटना का पुनर्गठन संघटना के कार्यालय में वर्तमान अध्यक्ष सुभाष खत्री की अध्यक्षता में आयोजित सभा में किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संतोष तोमर, उपाध्यक्ष लीलाधर तीबूढ़े, कार्याध्यक्ष कावड़े, महासचिव सौरभ अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष मनोज मानकर तथा प्रचार प्रमुख के रूप में गीतेश तिजारे की नियुक्ति की गई।
अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर संतोष तोमर व महासचिव पद पर सौरभ अग्रवाल की नियुक्ति होने के पश्चात पदभार संभालने पर जिला परिषद गोंदिया के अंतर्गत आने वाले सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व न्याय के लिए जिला प्रशासन व राज्य स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उनकी इस नियुक्ति पर महासंघ के अध्यक्ष पीजी सहारे, शैलेश बैस , सुभाष खत्री, संतोष तुरकर, यशवंत मानापूरे, कु.चित्रा ठेंगडी, श्रीमती चेटूले ने अभिनंदन किया तथा नव निर्वाचित प्रतिनिधि संघटना के सभी सदस्यों के हक के लिए काम करेंगे इस प्रकार की शुभेक्षा दी।
जिला परिषद गोंदिया लिपिक संघटना अध्यक्ष पद पर संतोष तोमर व महासचिव पद पर सौरभ अग्रवाल की नियुक्ति






