बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के भीमनगर व सिंगलटोली रेलवे चौकी से मुंबई हावड़ा मुख्य लाइन व चांदा पोर्ट की रेलवे लाइन गुजरती है। लेकिन गत कुछ दिनो से उपरोक्त रेलवे लाइन से गुजरने वाली ट्रेन को होम सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन घंटों तक चौकी रेल लाइन पर खड़ी रहती है।
रेलवे चौकी जो अंग्रेजों के जमाने से यहां पर स्थित है। जिसके बंद रहने से हजारों नागरिकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या के निवारण के लिए क्षेत्र के पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव वह परिसर के नागरिकों द्वारा शहर के जनप्रतिनिधि व रेलवे प्रशासन को निवेदन देकर इस गंभीर समस्या को हल करने की मांग की है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर के सिंगलटोली आंबेडकर वार्ड वह कुंभारे नगर निवासीयो को सिंगलटोली रेलवे चौकी जिस से जिस पर मुंबई हावड़ा की मुख्य लाइन तथा गोंदिया चंद्रपुर की रेलवे लाइन होकर गुजरती है। जिस पर निरंतर ट्रेनों के आवागमन के चलते हर थोड़ी देर में चौकी को बंद किया जाता है तथा गत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन गोंदिया में होम सिग्नल उपरोक्त ट्रेनों को नहीं मिलने के चलते ट्रेनें चौकी के समीप खड़ी हो जाती है। जिससे रेलवे चौकी का फाटक घंटों तक बंद हो जाता है।
उपरोक्त क्षेत्र में हजारों नागरिक निवास करते हैं तथा उन्हें विभिन्न कामों के लिए आवागमन करना पड़ता है जिसमें प्रतिदिन के कार्य व विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज तथा मरीजों को हॉस्पिटल आने जाने में तथा महिला बच्चों बुजुर्गों को भी चौकी पार करना पड़ता है। लेकिन रेलवे चौकी के बंद रहने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष यह है कि उपरोक्त ट्रैक से मालगाड़ी यात्री गाड़ी गुजरती है जिसके चलते यह समस्या निर्माण हो रही है। इस गंभीर समस्या को का निवारण करने के लिए तथा भविष्य में उपरोक्त रेलवे चौकी पर उड़ान पुल के निर्माण की मांग का निवेदन पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव के नेतृत्व में परिसर के सैकड़ों नागरिकों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ,पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ,स्टेशन अधीक्षक गोंदिया व शिवसेना जिला प्रमुख को देकर गंभीरता इस विषम समस्या का हल करने जल्द से जल्द हल करने की मांग की है।
भीमनगर, सिंगलटोली रेलवे चौकी पर होम सिग्नल नहीं मिलने से घंटो चौकी रहती बंद हजारों नागरिकों को प्रतिदिन करना पड़ रहा परेशानियों का सामना जनप्रतिनिधियों को निवेदन देकर समस्या हल करने की मांग








One thought on “भीमनगर, सिंगलटोली रेलवे चौकी पर होम सिग्नल नहीं मिलने से घंटो चौकी रहती बंद हजारों नागरिकों को प्रतिदिन करना पड़ रहा परेशानियों का सामना जनप्रतिनिधियों को निवेदन देकर समस्या हल करने की मांग”
Comments closed