बुलंद गोंदिया। अस्थमा के मरीजों को वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा की खीर में आयुर्वेदिक दवाई का सेवन करने से उन्हें अस्थमा में काफी राहत मिलती है। जिसके लिए इस वर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर बैद्यनाथ आयुर्वेदिक भवन द्वारा निशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है जो गोंदिया में कंपनी के वितरक नागेश्वर मेडिकल स्टार्स सराफा लाइन में निशुल्क प्राप्त होंगी।
गौरतलब है की दमा या अस्थमा के मरीज को श्वांस लेने में परेशानी होती,. दम फूल जाता है. खांसी आती है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। दमे के मरीज को रात में ज्यादातर परेशानी होती। बढ़े हुए दमा में मरीज को खांसी का दौरा भी पड़ सकता है, जो कुछ घंटों तक भी जारी रह सकता है. यहां तक कि दौरे के दौरान मरीज की मौत भी हो सकती है तथा पुरुषों में इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है, बच्चों को यह अपनी गिरफ्त में जल्दी ले लेता है।
कहावत है कि दमा दम के साथ ही जाता है. मतलब दमा रोग को खत्म करना संभव नहीं है।किन्तु बीमारी की तीव्रता कम की जा सकती है जिस के लिए आयुर्वेदिक दवा ऐसी है जिसे शरद पूर्णिमा की खीर में लेने से अस्थमा के मरीज को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती तथा यह दवा हर दमा मरीज को लेनी चाहिए।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयुर्वेदिक की जानी मानी कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन द्वारा दमा (अस्थमा) की दवा निशुल्क दी जा रही है।
इस दवा की जानकारी देते हुए गोंदिया के वितरक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि यह दवा वर्ष में एक में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन खीर में लेने से अस्थमा के मरीज को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती. यह दवा हर दमा मरीज को लेना चाहिए. उक्त दवा के बारे में बैद्यनाथ कंपनी के वितरक एजेंट नागेश्वर मेडिकल स्टोर्स (बैद्यनाथवाले) कमल स्टोर्स के सामने, सराफा लाइन (मोबाइल नं. 9423113003 एवं 9673796943) में निशुल्क उपलब्ध है।






