बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की 100 वर्षों से अधिक पुरानी प्रतिष्ठित संस्था संस्था श्री कृष्णा गौरक्षण सभा के आगामी कार्यकाल के लिए सोमवार 29 अगस्त को चुनाव संपन्न हुए जिसमें दामोदर बंसीधर अग्रवाल कांटे के चुनाव में 29 मतों से विजयी घोषित हुए।
गौरतलब है कि गोंदिया जिले की श्री कृष्णा गौरक्षणसभा गत 100 वर्षों से गौशाला संचालित कर रही है जिसमें वर्तमान में 800 के करीब गोवंश है.
जिसके आगामी कार्यकाल के लिए 29 अगस्त सोमवार को गणेश नगर स्थित रानी सती मंदिर हाल में मतदान किया गया.
संस्था के 1048 मतदाताओं में से 867 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें दामोदर बंसीधर अग्रवाल को 444 मत वही वर्तमान अध्यक्ष रमाकांत अग्रवाल को 414 मत प्राप्त हुए तथा 8 मत अवैध घोषित किए गए।
इस प्रकार 29 मतों से दामोदर अग्रवाल निर्वाचित घोषित किए गए चुनावी प्रक्रिया श्री कृष्णा गौरक्षण सभा ट्रस्ट के पदाधिकारी व चुनाव अधिकारी के रूप में कचरूलाल शर्मा ने संपन्न करवाएं।
दामोदर अग्रवाल के विजयी घोषित होते ही उनके समर्थकों द्वारा पुष्पहार पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री गौरक्षण सभा के अध्यक्ष पद पर दामोदर अग्रवाल निर्वाचित कांटे के मुकाबले में 29 मतों से विजयी







