शिवनाथ एक्सप्रेस उत्तरी पटरी से डोंगरगढ़ यार्ड में हुआ हादसा दो डब्बे प्रभावित सभी यात्री सुरक्षित

बुलंद गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले हावड़ा मुंबई रेलवे मार्ग पर डोगरगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में 23 अगस्त की रात 3:42 के करीब कोरबा से इतवारी जा रही गाड़ी क्रमांक 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। जिसमें 2 कोच प्रभावित हुए इस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।
रेलवे के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा से इतवारी की ओर जा रही गाड़ी क्रमांक 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड के समीप पहुंचने पर 23 अगस्त 2022 की रात करीब 3:42 पर अचानक पटरी से उतर गई। इस घटना में कोच क्रमांक sec-134400 तथा एसईसी 084114 के 5 पहिए बे पटरी हो गए हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची तथा रिलीफ ट्रेन व दुर्घटना चिकित्सा सहायता घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी डीआरएम व डीसीएम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
जिसके पश्चात यात्रियों के जलपान की व्यवस्था रेलवे विभाग के कर्मियों द्वारा की गई 2 घंटों के राहत बचाव कार्य के पश्चात दोनों दुर्घटनाग्रस्त कोचों को अलग कर यात्रियों को अन्य कोचों में स्थानांतरित करने के पश्चात ट्रेन को राजनांदगांव के लिए रवाना किया गया जहां राजनांदगांव से नागपुर की ओर रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर गोंदिया जिले में गत गत सप्ताह भगत की कोठी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

Share Post: