सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासो को मिली सफलता राष्ट्रवादी पक्ष के निरंतर किसान हित संघर्ष से केंद्र सरकार ने पुनः बढ़ाया रबी धान खरीदी का लक्ष्य ,31 अगस्त तक होंगी खरीदी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया व भंडारा जिले में रबी सीजन 2021-22 की धान खरीदी शासकीय समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार द्वारा अधूरी कर बंद किये जाने से किसानों का लाखो क्विंटल धान घर पर ही पड़ा बर्बाद हो रहा था। किसानों के धान खरीदी को पुनः शुरू कराने राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे, विधायक राजू कारेमोरे, डॉ अविनाश काशिवार सतत प्रयासरत्त होकर सांसद प्रफुल पटेल से मुलाकात कर संपूर्ण धान खरीदी कि जानकारी दि । सांसद प्रफुल पटेल ने केंद्र सरकार के अन्न व नागरी मंत्रालय से धान खरीदी हेतु सतत संपर्क में थे।जिस पर सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासो को मिली सफलता व केंद्र सरकार ने पुनःरबी धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया।

गोंदिया जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष परशुरामकर के नेतृत्व में तहसील स्तर पर किसान हितों को लेकर धान खरीदी हेतु जिलाधिकारी से लेकर तहसीलदार स्तर पर निवेदन देकर रबी धान खरीदी शुरू करने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की थी।

आखिरकार केंद्र सरकार के केंद्रीय सचिव ने रबी सीजन 2021-22 की पुनः खरीदी सरकारी समर्थन मूल्य पर करने हेतु राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी के निवेदनों का संज्ञान लेकर महाराष्ट्र सरकार को आदेश जारी करने का निर्णय दिया है। पत्र के अनुसार रबी धान खरीदी हेतु 4.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी आगामी 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी इस आदेश से कीसानो को बड़ी राहत मिली है। अब किसान जल्द ही धान खरीदी केंद्रों में जाकर अपना धान बेच सकेंगे। किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। किसानों ने सांसद प्रफुल पटेल सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आभार माना।

Share Post: