बुलंद गोंदिया। अखिल भारतीय मराठा महासंघ की सभा शासकीय विश्राम गृह में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर विदर्भ मराठा महासंघ के सलाहकार श्रीमंत राजे डॉ मुधोजी महाराज भोसले द्वारा अपने संबोधन में कहा कि गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होना चाहिए तथा आगामी 6 माह में प्रतिमा की स्थापना की जाएंगी जिसके लिए सभी प्रकार की मदद की जाएंगी तथा आगे उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक संघटना यह समाज हित का ही कार्य करता है, किंतु अखिल भारतीय मराठा महासंघ निरंतर मराठा समाज के हितों के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के में सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर शिवाजी महाराज का वंदन कर जय घोष किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मराठा महासंघ के विदर्भ अध्यक्ष मनोहर कबले, नागपुर विभागीय अध्यक्ष नरेंद्र मोहिते ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा महिला अध्यक्ष सीमा बड़े द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई। तथा जिला अध्यक्ष महेंद्र तुपकर द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य व मराठा महासंघ गोंदिया के कार्यों की जानकारी सभा में रखी।
इसके पश्चात विभागीय उपाध्यक्ष दीपक कदम द्वारा गोंदिया में स्थापित होने वाली शिवाजी महाराज की प्रतिमा के संदर्भ में चर्चा कर बताया कि मराठा महासंघ को साथ में लेकर जल्द से जल्द मराठा महासंघ की मांग को लेकर शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कार्य जल्द ही किया जाएगा। इसके पश्चात मराठा महासंघ गोंदिया के नवनियुक्त पुरुष व महिला पदाधिकारियों को मुधोजी भोसले व अध्यक्ष महेंद्र तूपकर के हस्ते नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव मुख्य सचिव आलोक पवार तथा आभार प्रदर्शन श्रुति केकत ने माना।उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए संतोष जाधव(सचिव ),अवीनाश पवार(कोषाध्यक्ष),संतोष सुरसे(उपाध्यक्ष),मोहन काळे(सहसंयोजक),पंकज तूपकर(सहसंघटक),नारायण सावंत(वरिष्ठ सचिव),सुशील केकत(विभागीय संघटक),सौ.भावनाताई कदम(महिला मुख्यसचिव ),सौ.मीनाताई तूपकर(महिला सचिव ),सौ.स्वातीताई पवार(महिला सचिव ) ने प्रयास किया।
नवनियुक्त पदाधिकारी
डाॅ.अंकुश शेळके(वरिष्ठ मार्गदर्शक), राजेन्द्र जगताप (मुख्य संघटक),चंद्रकांत सणस (सहसंघटक),विनोद इंगळे(सहसंघटक),डाॅ.राजीव शेळके(सहसंयोजक),रितेश वाकचौडे(सहसंयोजक) व महिलाओ में सौ.ऋती केकत(संघटक),सौ.रेखा इंगळे(सहसंघटक),सौ.प्रतीभा शीरगरे(सहसंघटक),सौ.राधीका वाकचौडे( मुख्यसदस्य),सौ.शीतल इंगळे (मुख्यसदस्य),सौ.मनीषा पवार(मुख्यसदस्य) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गोंदिया में 6 माह में करेंगे स्थापना- डॉ मुधोजी भोसले
