बुलंद गोंदिया।( योगेश शिवनकर आमगांव)- गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले किडंगीपार से सिवनी मार्ग के नाले पर पुल पार करते समय टाटा सूमो वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से नाले में बह गयी जिसमें वाहन चालक पूर्व सैनिक मोहन सेंडे की तलाश के लिए 11 अगस्त की सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
उपरोक्त घटना 10 अगस्त की रात घटित हुई जिसमें वाहन में बैठे दो लोगों ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक मोहन सेंडे अपने दो सहयोगियों के साथ टाटा सूमो वाहन से 10 अक्टूबर की रात किडंगीपार से सिवनी की ओर जा रहा इसी दौरान मार्ग में पड़ने वाले नाले में बाढ़ स्थिति बनी हुई थी किंतु नाला पार करते समय टाटा सूमो वाहन का संतुलन बिगड़ गया जिसमें वह नाले में बह गया। उपरोक्त घटना में वाहन में बैठे दो व्यक्तियों द्वारा वाहन से कूदकर बहने से अपने आप को बचाया। वही वाहन चला रहे मोहन सेंडे पानी के तेज बहाव में बह गए घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा शोध बचाव दल द्वारा मोहन सेंडे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जिसका 11 अगस्त की रात तक पता नहीं लग पाया था। तथा नाले में बहे टाटा सूमो वाहन को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।
रास्ता पार करते पुल से बही सुमो पूर्व सैनिक की तलाश के लिए शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन दो लोगों ने वाहन से कूदकर बचाई जान आमगांव के किडंगीपार – शिवनी नाले पर हुआ हादसा






