बुलंद गोंदिया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर के प्रभाग क्रमांक 9 में क्रांति दिवस 9 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के7 दिनों तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है।
जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रभाग क्रमांक 9 भाजपा द्वारा आयोजित किए जाएंगे ऐसी जानकारी पूर्व पार्षद जितेंद्र (बंटी) पंचबुद्धे द्वारा दी गई।
आगे उन्होंने कहा कि बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 9 में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया जायेगा।10 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाली सरस्वती बाई महिला विद्यालय, जेएम हायस्कूल, स्वामी विवेकानंद कन्वेंट पुणा टोली में शालेय साहित्य का वितरण। 11 अगस्त को गोंदिया के शासकीय महिला चिकित्सालय बाई गंगाबाई में सुबह 9:00 बजे मरीजों को फल का वितरण तथा 12 अगस्त को जेएम हाईस्कूल मुख्य शाखा में रोजगार मार्गदर्शन डॉ प्रकाश धोटे के मार्गदर्शन में किया जाएगा। 13 अगस्त को भवभूति रंग मंदिर में सुबह 6:00 बजे से तीन दिवसीय 13, 14 ,15 अगस्त को निशुल्क योग शिविर का आयोजन तथा 14 अगस्त को में स्वच्छता की जन जागृति अभियान इसके साथ ही योग प्रशिक्षण के पश्चात खेल सामग्रियों का वितरण तथा 15 अगस्त अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभाग में 75 पौधों का रोपण किया जाएगा।
11 अगस्त को शासकीय महिला चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी प्रभाग क्रमांक 9 के द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव व रक्षाबंधन के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया गया उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए गजानंद कुंभारे ,गजेंद्र फुंडे, जितेंद्र (बंटी) पंचबुद्धे, नितेश शाह, शैलेश जैन, शिवम लिल्हारे, मनोज बघेले, गुड्डू चौरसिया, छोटू गौतम, मनीष कनोजे, गुलाब माने, सहारे सर, सचिन बगमारे, पवन सिंह उईके, रामलाल पारधी, सचिन बैस, सुनील नानूरे, रिशिपाल नेवारे, डेनी मरठे ,लालू रोकड़े, विक्रांत रोकड़े ने विशेष सहयोग दिया।







