गोंदिया डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा नेशनल क्वालीफाई खिलाड़ी सुजल अग्रवाल का सत्कार

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले गोंदिया के सुजल आदित्य अग्रवाल का सत्कार गोंदिया डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर निवासी उप जिला अधिकारी जयराम देशपांडे, अपर तहसीलदार अनिल खड़तकर, नेशनल कोच शशांक चौहान के हस्ते पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया गया साथ ही इस अवसर पर उपस्थित नीलेश सेंडे वह सुजल के पिता एवं परिवार का भी सत्कार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन गोंदिया द्वारा जिले में शूटिंग के खेल को प्रोत्साहन देने व खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए उपरोक्त सत्कार का कार्यक्रम होटल पेसिफिक में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर शशांक चौहान ने गोंदिया डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के माध्यम से शूटिंग के खेल में खिलाड़ी को होने वाली समस्याओं के संदर्भ में अवगत कराया वह उसका जल्द से जल्द निदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया कि जिससे उपरोक्त खेल में इच्छुक खिलाड़ी और अधिक आगे आए तथा जिले का गौरव बढ़ाएं।
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर गोंदिया डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बजाज द्वारा यह जानकारी दी गई कि प्रत्येक अभिभावक व संस्थाएं चाहती कि उनके बच्चे पढ़ाई के अलावा खेल के जगत में भी नया कुछ कर गुजरे तथा ऐसी कामना रखते हैं लेकिन जिले में संसाधनों की कमी के चलते यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती शूटिंग के खेल के लिए एयर राइफल हो पिस्टल हो या फायर वेपन प्रैक्टिस के लिए नागपुरिया अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। खिलाड़ियों की इन परेशानियों को देखते हुए गोंदिया की जिलाधिकारी नैयना गुंडे के प्रयासों से गोंदिया के क्रीड़ा संकुल में शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिले के विभिन्न खेल संगठनों के खिलाड़ी पदाधिकारी व प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का संस्था के सचिव अमर गांधी, राजेश गोयंका, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम का मंच संचालन अपूर्व अग्रवाल व आभार प्रदर्शन अमर गांधी द्वारा माना गया।

Share Post: